फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 pairs tied together in a knot under the same pavilion

एक ही मंडप के नीचे एक साथ परिणय सूत्र में बंधे 18 जोड़े

Fri, 20 Nov 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
18 pairs tied together in a knot under the same pavilion
महराजगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नव विवाहित जोड़े। - फोटो : AZAMGARH
महराजगंज। बेहद अद्वितीय और अविष्मरणीय पल, आकर्षक ढंग से सजा विकास खंड महराजगंज का परिसर में स्थित मंडप। वैदिक मंत्रों से पूरा परिसर गूंज रहा था। शहनाई की निकलती सुमधुर धुन के बीच अग्नि को साक्षी मानकर 18 जोड़ों ने एक दूसरे को जीवन साथी के रूप में वरण कर साथ जीने-मरने की कसमें खाई। मौका था शुक्रवार को संपन्न मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन का। जैसे ही विवाह की रस्में संपन्न हुई, गणमान्य अतिथियों ने बतौर अभिभावक सभी को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

महराजगंज ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें महराजगंज के छह, हरैया पांच, कोयलसा से पांच व अतरौलिया से दो जोड़े सहित कुल 18 जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रुदल सोनकर व विशिष्ट अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि कृष्णपाल रहे। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि शासन ने यह योजना गरीब परिवारों को राहत देने के लिए संचालित की है। सरकार ने उनकी बेटियों की शादी को अपनी जिम्मेदारी समझी है। ब्लाक प्रमुख रुदल सोनकर, कृष्णपाल, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

दावत व शहनाई का रहा इंतजाम
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में दावत का भी इंतजाम किया गया था। अलग पंडाल में दूल्हा-दुल्हन सहित उनके साथ आए परिजनों व रिश्तेदारों को जलपान कराया गया। इसके साथ ही किसी के मन में यह कसक न रह जाय कि उनकी शादी में बाजे नहीं बजें बैंड पार्टी का भी इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ों को दिए गए यह उपहार
जोड़ों को उपहार स्वरूप बिछिया, पायल, पैंट शर्ट, साड़ी सेट, पांच सेट बर्तन व एक बाक्स आदि के रूप में 10 हजार का सामान तथा 35 हजार आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में स्थानांतरित किया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय बांसथान के प्रधानाध्यापक द्वारा सभी नववधुओ को उपहार में एक साड़ी सेट दिया गया। विवाहित जोड़ों को जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी समाज कल्याण मुकेश यादव एवं खंड विकास अधिकारी आकाश सिंह द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मनोरंजन की थी व्यवस्था
शादी की तैयारियों में कहीं से भी कोई कमी नहीं रखी गई थी। पूरा परिसर रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए नाश्ते व भोजन के साथ-साथ मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का भी प्रबंध किया गया था।

इनकी रही उपस्थिति
मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख रुदल सोनकर, खंड विकास अधिकारी कोयलसा अखिलेश मिश्र, सहायक खंड विकास अधिकारी सहकारिता संतोष खरवार, सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार श्रीवास्तव, मेवाराम, भानु प्रताप यादव, प्रधान रणंजय सिंह सहित क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महराजगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन।

महराजगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed