फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 new PRV vehicles received, SP flagged off

Azamgarh News: पीआरवी के 18 नए वाहन मिले, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 08 Jun 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
18 new PRV vehicles received, SP flagged off
आजमगढ़। जिले में डायल 112 की सेवा अधिक मजबूत हो गई है। पीआरवी को 18 नए वाहन मिले हैं। इसमें 14 वाहन चार पहिया व चार बाइकें शामिल हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस लाइंस से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को थाना स्तर पर भेजा है।
विज्ञापन

एक कॉल पर दस मिनट पर मौके पर पहुंचने वाली पीआरवी की कुछ गाड़ियां पुरानी हो गई थीं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शासन से 18 नए वाहन मिले हैं। ये आधुनिक तकनीक से लैस हैं। शुक्रवार को एसपी ने वाहनों में लगे सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नए वाहन मिलने से आपातस्थिति में पुलिसकर्मी जल्दी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 चार पहिया पीआरवी में से छह पीआरवी रूफ माउंटेड कैमरा से लैस हैं। घटनास्थल का स्वयं फोटो व वीडियो लेने में सक्षम हैं। नई प्राप्त चार पहिया पीआरवी में से जनपद कोतवाली व सिधारी को दो-दो पीआरवी व थाना सरायमीर, जहानागंज, मुबारकपुर, बरदह, बिलरियागंज, गंभीरपुर, तरवॉ, रानी की सराय, तहबरपुर, व देवगांव को एक-एक पीआरवी व प्राप्त दो पहिया में से अतरौलिया, अहरौला, कोतवाली व सिधारी को एक-एक पीआरवी दी गई है। उक्त थाना क्षेत्रों में रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का कार्य करेंगे। वहीं दो पहिया पीआरवी अतरौलिया, अहरौला, कोतवाली व सिधारी में दी गई है। पीड़ित की कॉल पर जल्द ही उस तक पहुंचना प्राथमिकता है। इस मौके पर पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed