फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1797 migrants arrived by two Shramik Special train

दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे 1797 प्रवासी

Wed, 20 May 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
1797 migrants arrived by two Shramik Special train
सरायमीर। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह दो ट्रेन सरायमीर स्टेशन पर पहुंची, जिससे कुल 1797 प्रवासी श्रमिक आए। सभी की स्टेशन पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई और फिर उन्हें शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लुधियाना से 1319 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिन में 12.30 बजे पहुंची। एडीएम वित्त राजस्व गुरू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस ट्रेन में आजमगढ़ के 1176 प्रवासी मजदूर थे। 143 मजदूर अन्य जनपदों के थे। इसके पूर्व मंगलवार की रात नौ बजे एक ट्रेन गाजियाबाद से आई जिसमें 498 प्रवासी आए है। इसमें 167 प्रवासी आजमगढ़ के और शेष 311 श्रमिक अन्य जनपदों के है। सभी की स्टेशन पर ही स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद गैर जनपद के प्रवासियों को उनके जनपद बसों के माध्यम से भेजा गया तथा जिले के प्रवासी श्रमिकों को उनके तहसील क्षेत्र में बनाए गए शेल्टर होम पर भेज कर दो दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। एक ट्रेन नोएडा व एक अन्य ट्रेन की भी देर शाम तक सरायमीर स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि रेलवे की ट्यूनिंग सही न होने से ट्रेन आने के सही समय की जानकारी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ ही अधिकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बाहरी प्रदेशों से आने वाले ट्रेन का बीच में स्टापेज न होने से बहुत से प्रवासी श्रमिक जिन्हें रास्ते में ही उतरना था वे यहां आ जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed