{"_id":"5c951f20bdec22143f757ac6","slug":"171553276704-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ पर लगेगा अल्फा बेटीकल लोकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ पर लगेगा अल्फा बेटीकल लोकेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार जनपद के हर बूथ पर अल्फाबेेटीकल लोकेटर लगाया जाएगा। इसके लगने से मतदान कर्मियों को मतदाताओं का नाम खोजने में सुविधा होगी। हर बूथ पर मतदान कर्मी केे पास अल्फाबेट क्रम से मतदाताओं के नाम की सूची मौजूद रहेगी।
मतदान के दौरान अक्सर देखा जाता है कि मतदाताओं के नाम को सूची से मिलाने में मतदान कर्मियों को काफी समय लगता है क्योंकि बहुत से मतदान बिना वोटर कार्ड के ही मतदान के लिए बूथ पर पहुंचते हैं। इसे देखते हुुए चुनाव आयोग ने मतदान कर्मियों को अल्फाबेटीकल सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसमें मतदाताओं के नाम अल्फाबेटीकल तरीके से होंगे। जैसे ही कोई मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचेगा, मतदान कर्मी उसके नाम के पहले अक्षर की लाइन में जाएगा। इसके बाद वह उसके नाम को उसमें से खोजकर मतदाता को मतदान करने की इजाजत देगा। ऐसा होने से मतदान कर्मियों के काफी समय की बचत होगी। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय अल्फाबेटीकल सूची तैयार करने में जुटा हुआ है।