फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुबारकपुर में फिर मिले पीलिया के आधा दर्जन मरीज

मुबारकपुर में फिर मिले पीलिया के आधा दर्जन मरीज

Mon, 04 Mar 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर में फिर मिले पीलिया के आधा दर्जन मरीज
मुबारकपुर। डेढ़ माह से पीलिया की मार झेल रहे मुबारकपुर कस्बे के हालात अब तक नहीं सुधरे हैं। नये मरीजों के मिलने का क्रम जारी है तो वहीं नगर पालिका प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा अब सिफ कोरम पूरा करने की कवायद ही कर रहा है। नये मरीजों के मिलने से कस्बावासी परेशान हैं।
विज्ञापन

11 जनवरी से मुबारकपुर में पीलिया का प्रकोप शुरू हुआ है। अब भी पीलिया के नये मरीज लगातार सामने आ रहे है। 11 जनवरी के बाद से अब तक ऐसा कोई दिन नहीं गया, जिस दिन नया मरीज सामने न आया हो। सोमवार को भी छह नए मरीज आए। इसमें तीन सीएचसी पर तो तीन अन्य प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे। सीएचसी पर मिले नए मरीजों में नैठी निवासी 23 वर्षीय सोनू जायसवाल, अली नगर निवासी 18 वर्षीया यास्मीन, पुरानी बस्ती निवासी 15 वर्षीय मोअज्जम शामिल हैं। वहीं 16 वर्षीय संदीप यादव निवासी सरैया, आशीष निवासी नैठी, मुजीब निवासी अमिलो का विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में इलाज शुरू हुआ है। इन तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डेढ़ माह से अधिक समय से फैले पीलिया के प्रकोप से पूरा मुबारकपुर कस्बा परेशान है तो वहीं स्वास्थ्य महकमा और नगर पालिका प्रशासन की कवायद अब धीमी हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब नये मरीजों की संख्या छिपाने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed