फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 गांवों में स् थापित होंगी परियोजनाएं, मिलेगा शुद्ध पेयजल

18 गांवों में स् थापित होंगी परियोजनाएं, मिलेगा शुद्ध पेयजल

Tue, 05 Feb 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
18 गांवों में स्
थापित होंगी परियोजनाएं, मिलेगा शुद्ध पेयजल
आजमगढ़। 18 गांव के लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। 11 अल्पसंख्यक बहुल गांवों में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना (पीएमजेवीके) के तहत परियोजनाओं को स्थापित किया जाएगा। वहीं, सात गांवों में जेई और एई जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति के लिए पेयजल परियोजनाएं लगाई जाएंगी। शासन से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृत मिलने के बाद जल निगम की ओर से परियोजना के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है। 18 माह में इन परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद के अल्पसंख्यक बहुल गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और संरचनात्म विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान चलाया जा रहा है। इसे बदल कर अब इसका नाम प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना (पीएमजेवीके) कर दिया गया है। योजना के तहत 11 अल्पसंख्यक बहुल गांवों में लगभग 22.47 करोड़ की लागत से 11 पेयजल परियोजनाएं लगाई जाएगी। इसमें ओवरहेड टैंक, सप्लाई पाइप लाइन, ट्यूबवेल और कमरे आदि का कार्य कराया जाएगा। इसमें फत्तनपुर, अवडीहा इब्राहिमपुर, आवंक, पवीलादपुर, नियाजू, अषाढ़ा, हसनपुर, कमरवां, शेरवा, कोरौली, छाऊं शामिल है। वहीं, शासन की ओर से जेई और एई वायर पीड़ित क्षेत्रों में पेजयल की जांच पर शुद्ध पानी के लिए पेयजल परियोजनाएं स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जलनिगम की ओर से इस योजना के तहत अलीपुर, बरधा, सरायमोहन, इशापुर, चकिया हुसेनाबाद, अवारी, बसौधा गांव का चयन किया गया है। इन गांवों में लगभग 12.90 करोड़ की लागत से सात रेयजल परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। यहां भी ओवरहेड टैंक, सप्लाई पाइप लाइन, ट्यूबवेल आदि का कार्य होगा। दोनों की योजना के तहत 18 पेयजल परियोजनाओं के लिए जल निगम की ओर से निविदाएं आमंत्रित कर ली गई है। परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 18 माह की समय सीमा रखी गई है।
विज्ञापन


पीएमजेवीके योजना
-फत्तनपुर-165 लाख
-अवडीहा इब्राहिमपुर-146 लाख
-आवंक-248 लाख
-पवीलादपुर-175 लाख
-नियाजू-320 लाख
-अषाढ़ा-268 लाख
-हसनपुर-116 लाख
-कमरवां-158 लाख
-शेरवां-254 लाख
-करौली खुर्द-112 लाख
-छाऊं-285 लाख

एई और जेई प्रभावित
-सराय मोहन-369 लाख
-अलीपुर-95 लाख
-बरधा-279 लाख
-इशापुर-139 लाख
-चकिया हुसेनाबाद-110 लाख
-अवारी-174 लाख
-बसौधा-124 लाख
(धनराशि लगभग में)

शासन की ओर से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद पीएमजेवीके योजना के तहत 11 और एई एवं जेई प्रभावित गांवों में सात पेयजल परियोजनाओं के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। 18 माह में इसे पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

एसके सिंह यादव, एक्सईएन, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed