फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बोरा नहीं होने से धान खरीद बंद

बोरा नहीं होने से धान खरीद बंद

Thu, 17 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बोरा नहीं होने से धान खरीद बंद
पल्हना। केंद्र और प्रदेश की सरकार जहां किसानों के प्रति चिंतित है, वहीं क्षेत्र के किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने पर मजबूर हैं। साधन सहकारी समिति जिगनी जयनगर और साधन सहकारी समिति ओघनी पर बोरों के अभाव में किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। भाजपा जिला महामंत्री ध्रुव सिंह ने पीसीएफ प्रबंधक विवके यादव और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी आरपी पटेल से बातचीत कर 10 दिन पहले इसकी जानकारी दी थी। आज तक इन समितियों पर बोरा नहीं पहुंच पाया है। धान व्यापारी गांव में जाकर मजबूर किसानों से 1400 और 1300 प्रति क्विंटल धान खरीद रहे हैं। इससे किसानों के साथ धोखा हो रहा है। क्षेत्र के कटाई, पवनी कला, लोधापुर, असौंसा, पवनीखुर्द, भरथीपुर, पकड़ीकला इत्यादि गांवों के किसानों ने डीएम से मांग की है कि इन समितियों पर धान क्रय करने के लिए बोरा उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed