फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चार राज्यों में मिली जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

चार राज्यों में मिली जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

Tue, 11 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
चार राज्यों में मिली जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न
आजमगढ़। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बजाया और मिठाई बांटीं। तीन राज्यों में कांग्रेस को जीत के परिणाम आए नगरपालिका कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता जमा हुए और ढ़ोल बजाते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचे जहां मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इसे राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और उनके नेतृत्व क्षमता की जीत बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, चंद्रपाल यादव, श्यामधारी राम, राजबली राम, सुनील सिंह, लालसा राय, डा. रमेश चंद्र शर्मा, गुफरान अहमद, मुन्नू यादव, वृजेश नंदन पांडेय आदि उपस्थित थे। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस के युवा नेता मोहम्मद शाहिद शादाब के आवास पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस की कामयाबी पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई। इस मौके पर अनिल नरायन सिंह, शादाब अहमद, जगदीश प्रसाद गुप्ता, निखिल कुमार, सूर्यविंद कुमार, सुफियान, रवि गुप्ता आदि उपस्थित थे। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के मालटारी, जीयनपुर, अजमतगढ़ बाजार में कार्यकर्ताओं ने पीसीसी सदस्य मुकेश राय और माहताब आलम के नेतृत्व में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर शरद चंद्र मिश्रा डब्लू, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर राय, सोफियान खान, भानू प्रताप यादव, रमेश राय, डा. वीरेंद्र राय, परवेज, महानंद सिंह, विकास राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा
आजमगढ़। तीन राज्यों में भाजपा को मिली करारी हार से कार्यकर्ता काफी उदास हैं। मंगलवार को परिणाम आने के बाद जहां कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता उमड़े हुए थे। वहीं भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ था। देश के लगभग सभी राज्यों में अपनी सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त थी। उसे अपने सबसे बड़े मोदी ब्रांड पर पूरा भरोसा था। लेकिन चुनाव परिणाम ने सबको चौंका दिया। भारतीय जनता पार्टी इस हार पर विश्वास नहीं कर पा रही है। परिणाम आने के बाद कांग्रेस कार्यालय में जहां गहमागहमी रही वहीं नगरपालिका स्थित भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था। कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


वर्तमान में तो देश की राजनीति चल रही है उसमें देश की जनता दो राष्ट्रीय पार्टियों को चाहती है। एक सत्ता पक्ष दूसरा विपक्ष। पांच राज्यों में हुए चुनाव में जनता ने क्षेत्रीय दलों को नकारा है। सीधी लड़ाई दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच हुई। यह राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार

इस चुनाव में हम भले ही हारे हैं लेकिन हमारा मत प्रतिशत घटने की बजाए बढ़ा है। यह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक सबक है। जिससे पता चलता है कि हमारी तैयारियों में कुछ कमी रह गई। जिसे दूर कर हम आगामी लोक सभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह

2019 चुनाव के लिए एक संदेश है। अगले चुनाव में भाजपाकी तानाशाही और संविधान विरोधी सरकार जाएगी। जनता के उनके बारे में अच्छी तरह से समझ चुकी है। इन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। जिसके कारण जनता ने इन्हें हार का मुंह दिखलाया।

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव

हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। इस परिणाम ने यह बता दिया है कि अब लोगों का भाजपा से मोहभंग हो गया है। अब इनके झूठे वादों पर जनता विश्वास करने वाली नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इनके झूठ का जवाब देगी। यह चुनाव लोक सभा चुनाव के परिणामों की झलक है।
बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed