फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रगति कम मिलने पर उप निदेशक पंचायत को चेतावनी

प्रगति कम मिलने पर उप निदेशक पंचायत को चेतावनी

Fri, 07 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रगति कम मिलने पर उप निदेशक पंचायत को चेतावनी
आजमगढ़। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडल में 6989 ओडीएफ घोषित ग्रामों के सापेक्ष अभी तक मात्र 1946 ग्रामों का ही मंडल स्तरीय सत्यापन की बात सामने आई थी। ये 27.84 प्रतिशत है। मंडलीय सत्यापन की स्थित खराब होने के कारण आजमगढ़ की स्थिति नीचे से चौथे स्थान पर है। इससे नाराज कमिश्नर जगत राज ने उप निदेशक पंचायत जयदीप त्रिपाठी को चेतावनी दी है। कमिश्नर ने बताया कि योजना की दैनिक प्रगति समीक्षा में ओडीएफ घोषित ग्रामों के मण्डल स्तरीय सत्यापन के लिए बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। इससे परिलक्षित होता है कि उप निदेशक पंचायत की ओर से शिथिलता बरती जा रही है। उन्होंने उप निदेशक पंचायत को निर्देशित किया यथाशीघ्र ओडीएफ घोषित ग्रामों का सत्यापन कराकर सूचना वेबसाइट पर अपलोड कराना सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed