फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंडल अध्यक्षों के निशाने पर रहा जिला प्रशासन

मंडल अध्यक्षों के निशाने पर रहा जिला प्रशासन

Sat, 22 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मंडल अध्यक्षों के निशाने पर रहा जिला प्रशासन
आजमगढ़। भाजपा के जिला संगठन के बीच पनप रहा असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। इसकी बानगी शुक्रवार को सर्किट हाउस में क्षेत्रीय प्रभारी विधायक पंकज सिंह की बैठक में दिखी। बैठक के दौरान जनपद के कई मंडल अध्यक्षों ने समर्थकों के काम नहीं होने पर जिला प्रशासन को निशान पर ले लिया। राजस्व, नेडा और अन्य विभाग के अधिकारी उनके निशाने पर रहे। जनपद स्तरीय पदाधिकारियों को भी उनका नाराजगी झेलनी पड़ी। सर्किट हाउस में शुक्रवार को हुई बैठक के बाद भाजपा के अधिकतर मंडल अध्यक्षों ने हंगामा शुरू कर दिया। असंतोष को देखते हुए इसके बाद गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी एवं नोयडा के विधायक पंकज सिंह ने मंडल अध्यक्षों से फिर बात की। खरिहानी मंडल के एसएन पांडेय ने नेडा विभाग के अधिकारी की जमकर शिकायत की। कहा कि सपा के नेताओं को घरों के सामने और उनके कहने पर सोलर लाइटे लगाई जा रही हैं। जिला स्तरीय पदाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। जनपद के अधिकारी हमारी एक भी नहीं सुन रहे हैं। फूलपुर-पवई विस के भी कई मंडल अध्यक्षों ने जिला प्रशासन और जनपदीय पदाधिकारियों की खूब शिकायत की। भाजपा के छोटे पदाधिकारी अपना और समर्थकों का कोई कार्य नहीं होने पर नाराज थे। जनपदीय पदा धिकारियों पर आरोप था कि वो उनकी कोई मदद वहीं कर रहे हैं। पंकज सिंह ने किसी तरह उनकी बात को ऊपर तक पहुंचाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed