फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संशोधन तक जारी रहेगी एससी-एसटी एक्ट का विरोध

संशोधन तक जारी रहेगी एससी-एसटी एक्ट का विरोध

Sat, 22 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
संशोधन तक जारी रहेगी एससी-एसटी एक्ट का विरोध
आजमगढ़। एससी-एसटी एक्ट-2018 प्रताड़ना बचाओ मंच के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को कुंवर सिंह उद्यान में गोविन्द दुबे की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक्ट के प्रभावी होने से होने वाले दुष्परिणाम पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि एक्ट के जरिए हो रहे सवर्ण समाज के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबतक एक्ट में संशोधन नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। गोविंद दुबे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने एससीएसटी एक्ट को फिर से प्रभावी बनाकर सवर्णों को छलने का काम किया है। एससी-एसटी एक्ट सवर्णों के लिए काला कानून है। कुंवर रणंजय सिंह ने कहा कि एक्ट का दुरुपयोग काफी बढ़ जाएगा और अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी भी निर्दोष को साजिश के तहत फंसाकर कानून के साथ खिलवाड़ किया जाएगा। अंकित सिंह विक्की, ऋषभ उपाध्याय, विवेक पांडेय, अजय पांडेय, अरुण सिंह, विनीत सिंह रिशू, सतीश सिंह, मनीष तिवारी, आशीष सिंह, सौरभ पांडेय, चंदन दूबे, विवेक राय, सुजीत पांडेय, कमलेश यादव, अरुण पाठक, अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed