फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अग्निकांड पाड़ितों को राशन और कपड़ों की मदद दी

अग्निकांड पाड़ितों को राशन और कपड़ों की मदद दी

Thu, 22 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
अग्निकांड पाड़ितों को राशन और कपड़ों की मदद दी
कटानी बाजार। अग्निकांड की चपेट में आए महाजी देवारा जदीद के 66 परिवारों को मदद के लिए प्रयास सामाजिक संगठन ने साढ़े तीन क्विंटल आटा, डेढ़ क्विंटल चावल, आलू, नमक आदि खाद्य सामग्री के साथ नेकी के बाक्स से प्राप्त एक ट्राली कपड़े जरूरतमंदों के बीच वितरित किया। प्रयास की टीम ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और सरकारी मदद न पहुंचने पर रोष जताया। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि दुर्घटनाग्रस्त परिजनों के पास उनके तन पर पड़े कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं है। सबकुछ जलकर खाक हो गया है। प्रशासनिक मशीनरी की लापरवाही और मदद समय से न उपलब्ध कराना मानवीयता को तार-तार करना है। प्रयास अनाज बैंक आराजी देवारा के प्रबन्धक रामकेदार यादव ने प्रशासनिक मदद और आशियाने की व्यवस्था होने तक हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसाओ दिया। प्रत्येक परिवार को पांच किलों आटा, तीन किलो चावल, आलू, नमक, कपड़े आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। सुनील यादव, मिथलेश कुमार, आलोक लहरी, डा हरगोविन्द विश्वकर्मा, रामचन्द्र निषाद, फूलचन्द्र यादव, अम्बिका निषाद, रवि, रामदुलार यादव, अशोक वर्मा, रामजन्म मौर्य, राजू शर्मा, कपिल यादव जमुनिहवी आदि कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed