फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहर में पानी नहीं, किसान सिंचाई के लिए परेशान

नहर में पानी नहीं, किसान सिंचाई के लिए परेशान

Sat, 24 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नहर में पानी नहीं, किसान सिंचाई के लिए परेशान
सगड़ी/महराजगंज। तहसील से गुजरने वाली शारदा सहायक खंड-32 नहर में पानी नहीं आ रहा है। गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है। किसानों ने नहर में जल्द पानी छोड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के वर्नापुर, भीम्बर, मारा पारा, बीबीपुर, रामगढ़, और महराजगंज अहिरगांव, मिश्रपुर, अखरचंद्रा, मोतीपुर, मोलनापुर, कादीपुर सहित आदि गांवों से शारदा सहायक खंड 32 नहर गुजरी है। नहर में काफी दिनों से पानी न आने से सूखी पड़ी है। क्षेत्र के सुरेंद्र, सतीश, राजेश गिरी, रामचंदर, सुधई यादव, बेचू आदि किसानों ने बताया कि पानी नहीं आने से गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। उन्होंने नहर में जल्द से जल्द पानी छोड़ने की मांग की है। अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने कहा कि जल्द ही नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed