{"_id":"5a91a9a54f1c1b641f8b78bc","slug":"171519495589-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालटारी के छात्रों ने की विश्वविद्यालय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालटारी के छात्रों ने की विश्वविद्यालय की मांग
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विश्वविद्यालय अभियान के तहत जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शनिवार को सगड़ी तहसील के मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के लिए अपनी आवाज बुलंद की।
कालेज के प्राचार्य डा. राम अवध यादव और छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम संयोजक डा. कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा ने कहा कि पूरा महाविद्यालय औश्र विश्वविद्यालय के अभियान से जुड़ चुका है। वह विश्वविद्यालय की स्थापना तक अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे। डा. हसीन खान ने कहा कि विश्वविद्यालय अभियान के तहत अब पूरा जनपद एकजुट हो चुका है। छात्रा-छात्राओं ने वी-वांट यूनिवर्सिटी के नारे लगाए। इस मौके पर डा. कैलाश नाथ गुप्ता, बालमुकुंद सिंह, डा. अब्दुल रशीद, डा. अखिलेश, डा. प्रेमचंद यादव, डा. दिनेश दुबे, डा. जगदीश प्रसाद, डा. नीलिमा सिंह, डा. सीमा सिंह आदि उपस्थित थे। ब्यूरो