फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्लान बनाकर दें, कब पूरा होगा सड़कों का निर्माण

प्लान बनाकर दें, कब पूरा होगा सड़कों का निर्माण

Fri, 25 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्लान बनाकर दें, कब पूरा होगा सड़कों का निर्माण
आजमगढ़। जनसुविधाएं उपलब्ध कराने में अधिकारियों की हीलाहवाली पर जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। बिजली आपूर्ति और सड़क पर बने गड्ढ़ों को लेकर आलोक कुमार काफी गंभीर दिखे। अधिकारियों ने उनको बताया कि जिले में 136 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। तो कहा कि प्लान बनाकर दें कि इन सड़कों का निर्माण कब पूरा करेंगे। बिजली आपूर्ति पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि तीन ग्राम पंचायतों में संचालित पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं का इस्टीमेट डीपीआरओ एक माह में बनाकर देंगे। जल निगम अपनी सभी पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं को समय से पूरी करे। उन्होंने शहर में 15-16 घंटे विद्युत आपूर्ति पर असंतोष व्यक्त किया। कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसानों को उनकी अनुदान का पैसा समय से उनके खाते में भेंजे। फसल ऋण मोचन योजना की तैयारियों से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि आगामी पांच सितंबर को कार्यक्रम आयोजित करके किसानों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। किसान पारदर्शी योजना में रजिस्ट्रेशन का काम तेज चल रहा है। स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में प्रमुख सचिव ने पाया कि बच्चों के टीकाकरण की स्थिति 24 प्रतिशत है। बीएसए ने बताया कि 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म वितरित हो गया है। किताबों का वितरण किया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने जिले में कानून व्यवस्था, जन समस्याओं का निस्तारण, चिकित्सकों की उपलब्धता, जननी सुरक्षा योजना, पीएचसी निर्माण, छात्रवृत्ति प्रार्थनापत्र एवं संस्थाओं का डाटाबेस, पेंशन, राज्य पोषण मिशन, महिला हेल्प लाइन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि की समीक्षा किया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि तहसील दिवस और थाना दिवस नियमित आयोजित हो रहा है। जनशिकायतों के निस्तारण की प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि शराब मफिया के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, एडीएम बीके गुप्ता और लवकुश त्रिपाठी, सीएमओ डा. एसके तिवारी, डीएसओ एसएन मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed