फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रोजाना चार मीटर जमीन आगोश में ले रही घाघरा

रोजाना चार मीटर जमीन आगोश में ले रही घाघरा

Sat, 08 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
रोजाना चार मीटर जमीन आगोश में ले रही घाघरा
लाटघाट। बरसात शुरू होने के साथ ही घाघरा तांडव मचाने को तैयार है। शनिवार को घाघरा के जलस्तर में प्रति घंटे तीन सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार को यह प्रति घंटे 2 सेमी. दर्ज की गई थी। नदी प्रतिदिन चार मीटर कृषि योग्य भूमि को अपना निवाला बना रही है। घाघरा के इस रूप से देवारावासियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच आई हैं।
विज्ञापन

जनपद की उत्तरी सीमा से गुजरने वाली घाघरा नदी प्रतिवर्ष सगड़ी तहसील के देवारावासियों के लिए दु:स्वप्न साबित होती है। बरसात का मौसम गुजरने के बाद नदी अपने पीछे तबाही का ऐसा मंजर छोड़कर जाती है, जिससे उबरने में देवारावासियों को पूरा साल लग जाता है। देवारा क्षेत्र में तबाही के मंसूबे से एकबार फिर घाघरा ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसका जलस्तर तेजी से खतरे के करीब पहुंच रहा है। शनिवार को जब जलस्तर की माप हुई तो इसमें प्रति घंटे तीन सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि अभी खतरे के बिंदू से घाघरा काफी दूर है लेकिन वाली कोई बात नहीं है, लेकिन जिस गति से नदी के जलस्तर में वृद्घि हो रही है, वह जल्द ही खतरे के निशान को पार कर जाएगी।
विज्ञापन

इसे देख देवारावासियों के माथे पर चिंता की लकीर खिंच गई हैं। उन्हें अभी से बाढ़ की चिंता सताने लगी है। नदी के बदरहुंआ गेज पर खतरे के निशान 71.68 मीटर है। शुक्रवार शाम चार बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.04 मीटर दर्ज किया गया था, जो शनिवार की शाम चार बजे 70.64 मीटर पर पहुंच गया। डिघिया नाले पर नदी का खतरे का निशान 70.40 मीटर है। शुक्रवार की शाम चार बजे इस गेज पर नदी का जलस्तर 69.06 मीटर था। जो शनिवार की शाम चार बजे 69.69 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में बढ़ाव के साथ ही देवारा खास राजा गांव के मुराली का प़ुरवा में कटान तेज हो गया है। नदी प्रतिदिन चार मीटर कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में लेती जा रही है। आज गांव के 14 परिवार कटान के मुहाने पर जीवन व्यतीत करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महुला-गढ़वल बांध का लिया जायजा
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के प्रकोप से लोगों को बचाने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी महुला गढ़वल बांध पहुंचे। उन्होंने महुला-गढ़वल बांध पर तैयारियों में जुटे कर्मचारियों को सारी सूचनाएं एसडीएम और तहसीलदार सगड़ी को देने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने महुला गढ़वल बांध पर बनाई गई 10 बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों अधिकारी बदरहुंआ गेज पर पहुंचे। जहां उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि कि वह बाढ़ से संबंधित सारी सूचनाएं एसडीएम और तहसीलदार सगड़ी को उपलब्ध कराएं। हाजीपुर में देवारा खास राजा ग्राम प्रधान पलटन यादव से कहाकि चक्की गांव को बचाने के लिए हो रहे निर्माण में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि बंधे की सुरक्षा की तैयारी में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्रीकांत तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह, एसडीएम सगड़ी रविरंजन, तहसीलदार सगड़ी हीरालाल, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, पूर्ति निरीक्षक सगड़ी जय प्रकाश पांडे, सहायक पूर्ति निरीक्षक अधिकारी वीरेंद्र कुमार, कानूनगो हरेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed