फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ोजना के लाभ के लिए 20 तक करें आवेदन

ोजना के लाभ के लिए 20 तक करें आवेदन

Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ोजना के लाभ के लिए 20 तक करें आवेदन
आजमगढ़। शासन ने अनुसूचित जाति के लोगों के आर्थिक उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति के ऐसे व्यक्तियों/परिवारों जिनकी ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 46,080 रुपया और नगरीय क्षेत्र में वार्षिक आय 56460 से कम है, उन्हे आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वत: रोजगार योजना संचालित किया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अनुगम आजमगढ़ राजीव रत्न सिंह ने बताया कि जिसमें तहसील स्तर से प्राप्त आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड संलग्न करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के पात्र परिवारों को उद्योग/व्यवसाय संचालित करने के लिए राष्ट्रीयकृत बैकों के माध्यम से 20 हजार से लेकर सात लाख तक की योजनाएं स्वीकृत कराई जाती है। जिसमें दस हजार अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति के पात्र व्यक्ति अपने विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (स.क.) अथवा खंड विकास अधिकारी से एवं नगरीय क्षेत्र के पात्र अनुसूचित जाति के व्यक्ति एलवल मुहल्ला स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) कार्यालय में सहायक प्रबंधक, अथवा कार्यालय सहायक से जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए 20 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए 13 को करें आवेदन
आजमगढ़(ब्यूरो)। लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन और उद्योग निदेशालय उत्तर प्रदेश कानपुर के तत्वावधान में कौशल विकास उन्नयन योजना के तहत ब्लैक पॉटरी क्राफ्ट के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण/वर्कशाप चलाया जाएगा। अपर सांख्यकीय अधिकारी एके सिन्हा ने बताया कि उक्त के अंतर्गत वर्ष 2017-18 के लिए छह माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाना है तथा निर्यात बाजार के लिए डिजाइन वर्कशाप योजना के तहत ब्लैक पॉटरी क्राफ्ट के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण/वर्कशाप संचालित किया जाएगा। उक्त के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 निर्यात बाजार के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक हस्तशिल्पी (पुरस्कार प्राप्त) /निर्यातक अपने प्रमाण-पत्रों के साथ 13 जुलाई तक आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, औद्योगिक आस्थान सर्फुद्दीनपुर में जमा करा दें। 18 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे प्रशिक्षण के लिए हस्तशिल्पी-निर्यातक का चयन जिला उद्योग केंद्र आजमगढ़ में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed