फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बालिका छात्रावास के सामने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया

बालिका छात्रावास के सामने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया

Fri, 08 Feb 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बालिका छात्रावास के सामने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष लालबहादुर पाठक के नेतृत्व में शुक्रवार को सीआरओ और समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर पालिका स्थित राजकीय बालिका छात्रावास की सुरक्षा के लिए प्रकाश की व्यवस्था कराने और प्रांगण के बाहर अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन

लालबहादुर पाठक ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित राजकीय बालिका छात्रावास में सुरक्षा की दृष्टिकोण से शिफ्टवार दो-दो महिला होमगार्ड की तैनाती की जाती है। छात्रावास के मुख्य द्वार और गार्ड रूम में लाइट की व्यवस्था ही नहीं है। छात्रावास में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, लेकिन जब लाइट की नहीं होगी तो कैमरा चिह्नित कैसे करेगा। छात्रावास कैंपस की दीवार पर पौधे की दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि छात्रावास की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में मर्याद यादव, राजेश शुक्ला, हीरामणि पाठक, साधना, प्रियंका सिंह, मंजू चौबे, स्मिता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed