{"_id":"5c5dbf15bdec224b57504f6c","slug":"161549647637-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजवां पहुंचे नसीरुद्दीन, ग्रामीणों ने उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजवां पहुंचे नसीरुद्दीन, ग्रामीणों ने उतारी आरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। दिवंगत शायर कैफी आजमी की जन्मशताब्दी पर फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव में बनाई जा रही फिल्म मी रक्सम में विशेष कलाकार के रूप में भाग लेने पहुंचे हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शुक्रवार को फतेह मंजिल पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर इंचार्ज संयोगिता और ग्रामीण महिलाओं ने उनके माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी।
हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभनेता नसीरुद्दीन शाह और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शुक्रवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव शाम लगभग पांच बजे पहुंचे। सिने फोटोग्राफर बाबा आजमी सहित ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओ से स्वागत किया। कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया जमाना आएगा नारे से फतेह मंजिल गूज उठा। बाबा आजमी के आग्रह पर नसीरुद्दीन शाह मेजवां में चल रही मी रक्सम फिल्म की शूटिंग में विशेष भूमिका निभाने के लिए पहुंचे हैं। वे 12 फरवरी तक गांव में प्रवास के दौरान मेजवा गांव सहित आसपास की जगहों पर शूटिंग में भाग लेंगे। उनके आगमन की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण फतेह मंजिल में प्रतीक्षा कर रहे थे। जितेंद्र हरि पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, मुकेश सिंह, राजेश यादव, नैयर रजा, रवींद्र कश्यप, सीताराम, गोपाल सुवेदी, हसरत हुसैन, इनायत, रामफेर, अनिरुद्ध मौजूद रहे।