फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अमित शाह वीसी के माध्यम से करेंगे उद्घाटन

अमित शाह वीसी के माध्यम से करेंगे उद्घाटन

Tue, 05 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह वीसी के माध्यम से करेंगे उद्घाटन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को जिला पदाधिकारियों, चुनाव लड़ें प्रत्याशियों, मंडल अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों विधानसभा संयोजकों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को 51 जिलों के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वीडीयो कांफ्रेंसिंग के जरिये दोपहर दो बजे करेंगे। जजी मैदान बाईपास रोड, बागेश्वर नगर स्थित नवनिर्मित आजमगढ़ जिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से हवन-पूजन का कार्यक्रम होगा। आठ फरवरी को महाराजगंज जनपद में गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। इसमें आजमगढ़ के सभी बूथ अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष, बीएलए, लाभार्थी प्रमुख, पांच बाइक वाले कार्यकर्ता, पांच स्मार्ट फोन वाले कार्यकर्ता,दो बूथ उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, दो सचिव 14 सदस्यों की मजबूत टीम खड़ी की गई है। विरोधी पार्टी के लोग हतोत्साहित हैं।गठबंधन करने के बाद भी उनके चेहरों पर रौनक नहीं है। जिला महामंत्री रामपाल सिंह ने बताया कि नौ और 10 फरवरी को सेक्टर की बैठक होनी है। इसमें बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी, लाभार्थी प्रमुख और बीएलए मौजूद रहेंगे। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाया जाएगा। 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प अभियान, 12 फरवरी से दो मार्च तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम, दो मार्च को कमल संदेश बाइक रैली विधानसभा स्तर पर सभी विधानसभा में होना है। 24 फरवरी को सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम और तीन फरवरी से तीन मार्च तक भारत के मन की बात कार्यक्रम होना है। संचालन जिला महामंत्री ध्रुव सिंह ने किया।इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू , श्री कृष्ण पाल, लक्ष्मण मौर्या, दुर्ग विजय यादव, हनुमंत सिंह, विनोद उपाध्याय, पंकज सिंह कौशिक, सीता चौहान,पवन सिंह मुन्ना, ऋषिकांत राय, हरीश तिवारी, मीना सरोज, विवेक सिंह सोनू, हरि प्रकाश राय, संजय यादव, हरिवंश मिश्रा, अभिषेक जायसवाल दीनू, संचिता चौहान, संचिता बैनर्जी, दीप नारायण मिश्राथे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed