फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फिर पीलिया ने पकड़ी रफ्तार, छह नये मरीज आये सामने

फिर पीलिया ने पकड़ी रफ्तार, छह नये मरीज आये सामने

Mon, 04 Feb 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
फिर पीलिया ने पकड़ी रफ्तार, छह नये मरीज आये सामने
मुबारकपुर। मुबारकपुर में एक बार फिर से पीलिया के नए मरीजों के सामने आने का क्रम शुरू हो गया है। सोमवार को छह नए मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लगातार नए मरीजों के मिलने से कस्बे में हड़कंप मच गया है। बीते 11 जनवरी से नगर पालिका मुबारकपुर के अलग अलग वार्डों में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक इस बीमारी से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। डेढ़ सौ से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। बीच में कुछ दिनों से नए मरीज मिलने के सिलसिले पर ब्रेक लगा हुआ था लेकिन दो दिन पहले आठ नए मरीज अस्पतालों और स्वास्थ्य कैंप में चिह्नित हुआ। वहीं सोमवार को छह नए मरीज सामने आए। तीन मरीज सीएचसी और अन्य तीन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें मरियम पुत्री बदरूद्दीन निवासी अली नगर, हाजरा खातून पुत्री जैनुल आबदीन निवासी पूरारानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर इलाज करा रहे हैं तो वहीं अलफिजा, अमुडी निवासी रंजना और शाहमुहम्मदपुर निवासी मेंहदी का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed