फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मौनी अमावस्या पर स्नान को उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

मौनी अमावस्या पर स्नान को उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 03 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर स्नान को उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़
कटानी बाजार। मौनी अमावस्या स्नान के लिए महाराजगंज स्थित भैरव बाबा स्थान पर रविवार को ही दूरदराज से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। हजारों श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ यहां पहुंच चुके हैं। इससे यहां मेले जैसा माहौल है। दूर-दराज से पहुंचे दुकानदारों ने भी अपनी अस्थाई दुकानें सजा ली हैं। महाराजगंज स्थित भैरव बाबा के स्थान पर प्रतिदिन दर्शन पूजन के लिए लोग आते हैं लेकिन यहां हर महीने पूर्णमासी के दिन पूर्णिमा का मेला लगता है। पूर्णमासी के दिन आसपास के जिलों से लोग आते हैं। ऐतिहासिक पोखरे और छोटी सरजू नदी में स्नान करते हैं। स्नान करने के बाद भैरव बाबा के दरबार में माला-फूल, धूप, अगरबत्ती, नारियल, चुनरी, मिर्च की बोरी चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरा होने पर लोग रामायण पाठ, हरिकीर्तन कथा आदि करवाते हैं। यहां पर हर मंगलवार और रविवार को भी मेला लगता है। हर साल जून में गंगा दशहरा का विशाल मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed