फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नपा के सीमा विस्तार में बाधक बन रहा है तहसील प्रशासन

नपा के सीमा विस्तार में बाधक बन रहा है तहसील प्रशासन

Sun, 09 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नपा के सीमा विस्तार में बाधक बन रहा है तहसील प्रशासन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सीमा का विस्तार प्रस्तावित है। शासन द्वारा लगातार नपा प्रशासन ने विस्तारीकरण का प्रस्ताव मांगा जा रहा है, लेकिन नपा प्रशासन अब तक प्रस्ताव तैयार ही नहीं कर सका है। इसके पीछे विस्तारीकरण के लिए चयनित ग्रामों का गाटा संख्या व नक्शा उपलब्ध न कराया जाना बताया जा रहा है। वहीं, तहसील प्रशासन का कहना है कि पालिका अपनी सीमा ही स्पष्ट नहीं कर पा रही है। वहीं जिलाधिकारी ने फिर नपा प्रशासन की नकेल कसी है और जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


लगभग पांच माह पूर्व ही नपा प्रशासन नपा क्षेत्र के विस्तार के लिए ग्रामों व क्षेत्रों का चयन कर चुका था। शहर के चारों तरफ से गुजरे बाईपास को नपा क्षेत्र की सीमा निर्धारित कर दी गई थी। कुल 46 ग्रामों को नपा क्षेत्र में शामिल किए जाने की सूची तैयार की गई थी। तीन माह पूर्व तक नपा प्रशासन ने ही यह बताया था कि 46 में से 36 ग्रामों के गाटा संख्या व नक्शा तहसील प्रशासन ने उपलब्ध करा दिए है। शेष 10 ग्रामों के गाटा संख्या व नक्शा को और प्राप्त करना है। इसके पश्चात प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा। बीते तीन माह में उक्त 10 ग्रामों के गाटा संख्या व नक्शा नपा प्रशासन को नहीं मिल सके है, जिसके चलते ही प्रस्ताव तैयार करने का कार्य भी अटका हुआ है। नपा प्रशासन सीधे-सीधे प्रस्ताव तैयार करने में हो रही देरी के लिए सदर तहसील प्रशासन केा जिम्मेदार ठहरा रहा है। वहीं शासन ने पुन: नपा क्षेत्र के विस्तार के प्रस्ताव को मांगा तो जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका पर जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नपा प्रशासन सीमा विस्तार के लिए जिस कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। उसमें खैरातपुर, जमीन सिधारी, सिधारी, नरौली, रामपुर, मुसेपुर, पल्हनी, परानापुर, चकगोरया, कोल बाजबहादुर, कोल पांडेय, कोडर अजमतपुर, सराय मंदराज, करतालपुर, देवपार, बिजौरा, हीरापट्टी, सलेमपुर, लछिरामपुर, अहिबरनपुर, बलरामपुर, पटखौली, तिवारीपुर, चकदमन, जगदीशपुर, अईनिया, शेखपूरा, हथिया, बैठौली, गोपालपुर, धनकपुर, जयरामपुर के संपूर्ण भाग व नीबी, जाफरपुर, घोरठ, विमती, हाफिजपुर, डुगडुगवा, मुंडा, जमालपुर, सम्मोपुर, हुसैनगंज, कोटवा फार्म के आंशिक हिस्से को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बैठौली बाईपास से 200 मीटर पूरब तक, आजमगढ़-मऊ रोड से दक्षिण रेलवे लाइन तक, आजमगढ़ से वाराणसी रोड पर कोटवा फार्म से सड़क के पश्चिम 300 मीटर तक और आजमगढ़ से वाराणसी मार्ग पर कोटवा फार्म से सड़क के पूरब रेलवे लाइन तक नपा की सीमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed