फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   91 शौचालयों का निर्माण अधूरा

91 शौचालयों का निर्माण अधूरा

Sun, 09 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
91 शौचालयों का निर्माण अधूरा
फअतरौलिया। जिला प्रशासन द्वारा जनपद को ओडीएफ तो घोषित कर दिया गया लेकिन आज भी जनपद के ज्यादातर गांवों में शौचालयों का निर्माण जारी है। शुक्रवार को अतरौलिया विकास खंड में की गई पड़ताल में यह बात सामने आई।
विज्ञापन

विकासखंड अतरौलिया की 67 ग्राम सभाओं में बन रहे शौचालय में मकरहा ग्राम सभा में वर्ष 2017-18 में 25 शौचालय आए थे। इनका निर्माण पूरा हो चुका है। 2018-19 में 191 शौचालय बेसलाइन में आए हैं। इसमें लगभग 100 शौचालय पूर्ण हैं, बाकी निर्माण चल रहा है। यही स्थिति प्रतापपुर छतौरा की है। यहां 2017-18 में 25 शौचालय मिले थे, जिनका निर्माण पूरा हो चुका है। 2018-19 में 232 शौचालय आए, जिसमें 190 बन चुके हैं। गोविंदपुर ग्राम सभा में 25 शौचालय 2017-18 में आए थे, जो पूर्ण हैं। 2018-19 में 384 शौचालय आए, जिसमें 225 पूर्ण हैं। वहीं अतरौलिया ग्राम सभा में 2017-18 में 50 शौचालय आए थे जो पूर्ण हैं। 2018-19 में 128 शौचालय आए, जिसमें से 75 बन चुके हैं। शेष का कार्य चल रहा है। गनपतपुर ग्राम सभा में 2017-18 में 25 शौचालय आए थे, जो बन चुके हैं। 2018-19 में 217 आए, जिसमें 165 पूर्ण हैं। छितौनी ग्राम सभा में 2017-18 में 25 शौचालय आए थे, जो पूर्ण हैं। 2018-19 में 210 आए थे। इसमें 150 बन गए हैं शेष का काम चल रहा है। यही स्थिति विकास खंड के लगभग सभी गांवों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed