{"_id":"5c056611bdec22417217deba","slug":"161543857681-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं की भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं की भरी हुंकार
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय के लिए युवाओं ने सोमवार को बहिष्कार यात्रा निकालकर विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया। कलेक्ट्रेट से निकाले गए जुलूस में छात्र-छात्राओं और प्रबुद्धजनों का उत्साह चरम पर था। जुलूस में विभिन्न वर्ग और आयु के लोग सम्मिलित हुए। विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं के गगनभेदी नारों से सड़कें गूंज उठी।
एसकेपी इंटर कालेज से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकले बहिष्कार यात्रा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह को मत बहिष्कार संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। संयोजक अमित कुमार सिंह ने कहा कि आगामी पांच दिनों तक बहिष्कार यात्रा जिले के दसों विधानसभाओं और सभी 22 ब्लाकों में लगभग 500 किमी दूरी तय करेगी।
जुलूस में शिब्ली कालेज, डीएवी कालेज, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज के छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे। प्रदेश सरकार द्वारा विश्वविद्यालय की मांग को अनसुना करने के कारण बहिष्कार यात्रा का आयोजन किया गया था। इनमें मिर्जा शाने आलम, दुर्गेश यादव, समर प्रताप सिंह, अबु हाशिम, अश्विनी चौहान, रवि यादव, दिनेश रघुवंशी, अरविंद पाण्डेय, सत्यजीत श्रीवास्तव, सौरभ यादव, राकेश गांधी, डॉ.सुजीत भूषण, कर्मवीर यादव, कमला सिंह, अनिता द्विवेदी, पूनम सिंह, डॉ.अलका सिंह आदि उपस्थित रहीं।