फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   503 पंडालों में सजायी गई लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं

503 पंडालों में सजायी गई लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं

Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
503 पंडालों में सजायी गई लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं
आजमगढ़। ज्योति पर्व दीपावली पर लोगों ने घरों में विधि विधान से विघ्रहर्ता गणेश व समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चन किया। इसके पश्चात पूरे जिले में स्थापित पूजा पंडालों में दर्शन पूजन को लोगों का रेला उमड़ पड़ा। शहर में स्थित पूजा पंडालों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा समितियों ने वालंटियर लगा रखे थे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने भी फोर्स की तैनाती की थी। जिले में 503 पूजा पंडालों में धन की देवी मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता गजानन गणेश व विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। घरों में पूजा के बाद इन पंडालों में दर्शन पूजन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा समितियों ने पंडाल की आकर्षक सजावट की थी। दशहरा की भांति सड़क पर पूजा समितियों द्वारा सजावट तो नहीं किया गया था लेकिन पंडाल की सजावट एक से बढ़ कर एक की गई थी। पूजा समितियों के वालंटियर व्यवस्था को दुरूस्त रखने में लगातार जुटे हुए थे। पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ ही थानों की फोर्स भी लगातार चक्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था पर नजर रखे हुए थी। कई स्थानों पर सादे भेष में भी पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed