फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 17 Oct 2018 11:30 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को मां के दरबार में मत्था टेकने वालों की भीड़ लगी रही। भोर से शुरूहुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला शाम तक जारी रहा। चढ़ती-उतरती व्रत रखने वालों ने व्रत रखा। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी मंदिरों पर मां के भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में भक्तों द्वारा बजाए गए घंटा-घडिय़ाल की आवाज से क्षेत्र देवीमय हो गया। घरों में लोगों ने कन्या पूजन भी किया। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां भगवती के आठवें रूप महागौरी की आराधना को मंदिरों में दर्शनार्थियों को तांता लगा रहा। चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी के दरबार में हजारों भक्तों ने मत्था टेका। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की। उधर बड़ादेव स्थित मां दुर्गा मंदिर, रैदोपुर, हर्रा की चुंगी, बेलइसा सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्घालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं शारदीय नवरात्र में चढ़ती-उतरती व्रत रखने वालों ने घर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मां शीतला धाम पर श्रद्धालुओं ने गौरा मां की आराधना की। मां के जयकारे और घंटा घडिय़ाल की आवाज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मान्यता है कि मां के दरबार में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मुराद पूरी होने पर मां के दरबार कढ़ाई चढ़ाते हैं। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भक्त मां को नारियल-चुनरी चढ़ाकर मन्नतें मांग रहे हैं। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार अठरही माता के मंदिर में भी पूजन-अर्चन को श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। मंदिरों के आस-पास मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा था। नारियल, चुनरी, फूल-माला की दुकानें सजी हुई हैं। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार माता सिद्धेश्वरी के मंदिर में सुबह दर्शन को भक्तों की लाइन लगी रही। लोगों ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गोरिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज विकास खंड के मंदरेपुर गांव मां कात्यायनी देवी की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां कात्यायनी के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। फूलपुर शारदीय नवरात्र के मद्देनजर बुधवार को कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र के आठवें दिन देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के श्रीराम जानकी अचारी जी मंदिर, श्री शंकर जी तिराहा, परमहंस बाबा कुटी, नागा बाबा मंदिर, बुढिय़ा मां मंदिर, मां भवानी मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान घन्टा घडिय़ाल की धुन से मंदिर परिसर गूंजता रहा। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम में पूजा के लिए लंबी कतार लगी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed