{"_id":"5bc62d7dbdec2269651f1d83","slug":"161539714429-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस पर 10 मामलों को हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस पर 10 मामलों को हुआ निस्तारण
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। मंडलायुक्त जगतराज और डीआईजी विजय भूषण की अध्यक्षता में मंगलवार को मार्टीनगंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके सामने कुल 122 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से दोनों ने 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष वादों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के हवाले कर समय सीमा में उनका निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस दौरान प्राप्त मामलों में राजस्व के 50, पुलिस के 14, स्वास्थ्य के दो, विकास के 26, सिंचाई के चार, खाद्य एवं रसद के छह, शिक्षा के चार, विद्युत के पांच और अन्य विभागों के 11 मामले आए। सुरहन गांव निवासी रविंद्रनाथ सिंह बताया कि उनके गांव में चकों पर आने जाने के लिए सार्वजनिक उपयोग के लिए चक मार्ग बना है। लेकिन गांव के कास्तकारों द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण करते हुए उसे अपने चकों में मिला लिया गया है। जिसके सीमांकन के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने एसडीएम मार्टीनगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त प्रकरण की जांच करते हुए चक मार्ग की पैमाइस कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। सुरहन गांव निवासी विनय सिंह ने बताया कि उनके पुराने मकान के सामने पुरानी आबादी है। जिसमें वह अपने परिवार के साथ उसका इस्तेमाल करते हैं उनकी पशुओं का बाड़ा भी उसी पर है। इस जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एसओ दीदारगंज को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए मामलों का समय से निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं के निस्तारण करने में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। उच्च प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का निस्तारण करें। इस मौके पर सीडीओ कमलेश कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. एमके शाह, पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओएस बीके शर्मा आदि उपस्थित थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कुल 41 शिकायती प्रार्थना आए जिसमें किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन