फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नौ दिन शेष, शिर्फ एक निकाय हुआ ओडीएफ

नौ दिन शेष, शिर्फ एक निकाय हुआ ओडीएफ

Sat, 22 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नौ दिन शेष, शिर्फ एक निकाय हुआ ओडीएफ
आजमगढ़। दो अक्तूबर में नौ दिन शेष बचे हैं। जनपद में 13 नगरीय निकाय है। लगभग सभी की ओर से निकायों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। इसके बाद भी अभी तक केंद्र सरकार की ओर से अभी तक शिर्फ मुबारकपुर पालिका को ओडीएफ घोषित किया गया है। कटघर-लालगंज नगर पंचायत की केंद्रीय टीम जांच कर चुकी है, लेकिन अभी तक रिजल्ट नहीं आया है। अन्य निकायों की अभी केंद्रीय टीम की ओर से जांच की जानी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जो अक्तूबर तक पूरे प्रदेश को ओडीएफ कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से भी पूरी कोशिश करने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी लक्ष्य अभी काफी दूर दिख रहा है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत जनपद के 13 नगर निकाय आते हैं। इसमें दो नगरपालिकाएं और 11 नगर पंचायतें हैं। अधिकारियों की माने तो स्थानीय स्तर पर सभी निकायों ने खुद को ओडीएफ घोषित कर दिया है। इसमें नगरपालिका मुबारकपुर और नगर पंचायत कटघर-लालगंज का केंद्रीय टीम ने भी पिछले दिनों निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद केद्रीय टीम की ओर से भी मुबारकपुर को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। नगर पंचायत कटघर-लालगंजके बारे में अभी कोई निर्णय नहीं आया है। इसके अलावा नगर पालिका आजमगढ़, नगर पंचायत बिल रियागंज, मेंहनगर, जीयनपुर, निजामाबाद, फूलपुर, महाराजगंज, सरायमीर, अतरौलिया, अजमतगढ़ आदि की अभी केंद्रीय टीम की ओर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


मुबारकपुर पालिका को केंद्रीय टीम की ओर से भी ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। अभी कटघर-लालगंज के बारे में कोई निर्णय नहीं आया है। अन्य निकायों में शीघ्र ही केंद्रीय टीम जांच के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed