फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सौ पुत्रों के समान होता है एक वृक्ष : जिलाधिकारी

सौ पुत्रों के समान होता है एक वृक्ष : जिलाधिकारी

Sun, 26 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सौ पुत्रों के समान होता है एक वृक्ष : जिलाधिकारी
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री शिवजी इंटर कॉलेज छपरा सुल्तानपुर के प्रांगण में रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर वृहद पौधरोपण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवानंद द्विवेदी, एसपी ग्रामीण एन पी सिंह और पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और विद्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा रक्षाबंधन के पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है, क्योकि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी होते है। इसके बिना मानव जीवन की कल्पना करना भी उचित नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होते है। उन्होंने कहा कि तीज त्योहार पर पुरुष अपनी पत्नियों को शौचालय भेंट करे तभी भारत के स्वच्छता का मिशन सफल होगा। एसपी ग्रामीण ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें ताकि पर्यावरण ठीक हो सके। पूवो़ सांसद डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन अधूरा है। मंदिर और शिक्षा का मंदिर एक समान होते है, ऐसे में इन स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्घ करने में सहयोग करें। इस दौरान विद्यालय परिसर में 201 पौधे रोपित किये गये। इस अवसरपर प्रवीण सिंह, सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार, प्रधानाचार्य चंद्रचूड़ त्रिपाठी, मालती मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर, मुकेश राय, सुरेंद्र लाल, ओमप्रकाश यादव, हवलदार सिंह, मलखान सिंह, महताब आलम खान, अनुराग विश्वकर्मा, इंदल सिंह, शिव गोविंद सिंह, अजय, महेंद्र, एजाल, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed