{"_id":"5aaffa2a4f1c1b3a058b6138","slug":"161521482282-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की मांग, आंदोलन की दी चेचतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की मांग, आंदोलन की दी चेचतावनी
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमिलो। रेशमी नगर को जोड़ने वाला मुख्यमार्ग मुबारकपुर-मुहम्मदाबाद में छोटे-बड़े गड्ढे होने के कारण राह चलना जोखिम भरा कार्य हो गया है। नगर वासियों ने उक्त सड़क का निर्माण शीघ्र कराए जाने की मांग किया है। चेतावनी दी है कि जल्द ही सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
मुबारकपुर थाने के ठीक सामने मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में है। नगर वासियों द्वारा बार-बार जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किए जाने के बाद भी शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है। मुबारकपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग रेशमी नगरी को जोड़ता है और इस मार्ग की लंबाई लगभग 10 किमी तक है, यह मार्ग किसानों और बुनकरों से जुड़ा मार्ग है। आगमन की दृष्टि से लगभग 24 घंटे व्यस्त रहता है। दिलचस्प बात यह है कि शासन, प्रशासन गड्ढा मुक्त सड़क कराए जाने का दावा करती है। इस सड़क को देखा जाए तो सरकार का यह दावा मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है। यह मार्ग बरसों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन इसकी उपेक्षा करता चला आ रहा है। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार गड्ढा मुक्त अभियान का ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन यह मार्ग गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है। इस संबंध में डा.इमरान अहमद, अताउर रहमान, हामिद अंसारी, बदरे आलम, नेहाल, मुनैवर खान आदि ने बताया कि सड़क सरकार के दावे की पोल खेल रही है। स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।