{"_id":"5aaeae424f1c1b01768b5ffe","slug":"161521397314-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी नववर्ष में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी नववर्ष में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हिंदी नववर्ष 2015 के शुभअवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पथ संचलन में शामिल आरएसएस कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए। पूरा नगर भगवा ध्वज से पटा नजर आया। नव संवत्सर के अवसर पर आरएसएस द्वारा नगर के बिन्नानी गार्डेन से पथ संचलन निकाला गया। खाकी पैंड और सफेद सर्ट पहने स्वयं सेवक हाथों में लाठी लिए गाजे-बाजे के साथ निकल पड़े। पथ संचलन का कारवां बिन्नानी गार्डेन से निकलकर मातबरगंज हुए लालडिग्गी, पुरानी सब्जीमंडी, चौक, पुरानी कोतवाली, दलालघाट होते हुए पुन: बिन्नानी गार्डेन पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जहां से पथ संचलन का कारवां गुजरा लोगों घरों की छतों से स्वयं सेवकों पर फूलों की बारिश की। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार नई बाजार स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से नौ देवी और राम दरबार की भव्य झांकी के साथ पथ संचलन निकाला गया। जो सब्जी मंडी, पुराना थाना, चौक, महाजनी टोला, मवेशी खाना, दुर्गा मंदिर, रोडवेज होते हुए सब्जी मंडी धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुआ। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने सरस्वती शिशु मंदिर मिर्जापुर से ठेकमा बाजार में पथ संचलन निकाला गया। खाकी पैंट और सफेद शर्ट पहने स्वयं सेवक हाथ में लाठी, तलवार लिए घोड़े और बाजे के साथ सरस्वती शिशु मंदिर से निकलकर, रोडवेज, दामोदरगंज, पुलिस चौकी होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को फूलपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ पथ संचलन निकाला गया। जिला संघ संचालक शिवप्रसाद के नेतृत्व में निकला पथ संचलन शनीचर बाजार, शंकर तिराहा, रोडवेज, मंगल बाजार, रिलायंस टावर रोड होते हुए पुन: सरस्वती शिशु मंदिर पहुचा। जहां राष्ट संकल्प से संबंधित गीत प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन