फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   होलिका दहन समारोह समिति निपटाएगा त्यौहार

होलिका दहन समारोह समिति निपटाएगा त्यौहार

Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
होलिका दहन समारोह समिति निपटाएगा त्यौहार
आजमगढ़। होली का त्यौहार निपटाने के लिए प्रत्येक गांव में होलिका दहन समारोह समिति का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक समिति में गांव के दस सम्मानित लोगों को जोड़ा जाएगा। इनके जिम्मे होलिका दहन से लेकर पूरे त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी। यही लोग उपद्रवियों पर भी नजर रखेंगे। इसके अलावा पुराने चयनित पुलिस मित्र और एसपीओ को भी सक्रिय किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व होली के दिन ही रंग लगाने के विवाद में हुए सांप्रदायिक तनाव को ध्यान में रखते हुए डीजीपी ने प्रत्येक गांव में होलिका दहन समारोह समिति का गठन करने का निर्देश दिया है। गांव के प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हुए सूचना देने की इनकी जवाबदेही तय होगी। इन लोगों की सूचना पर पुलिस शरारतीतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी। होली के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवानों की तैनाती की जाएगी। ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


2015 जगहों पर जलेगी होलिका
आजमगढ़। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 2015 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। जबकि इनमें से 11 स्थानों पर भव्य जुलूस निकाला जाता है। इसमें शहर के दो स्थान, मुबारकपुर के एक, निजामाबाद एक, बरदह के एक, बिलरियागंज के एक, अहरौला के एक, फूलपुर के एक, पवई के दो, सरायमीर के एक स्थान से जुलूस निकलता है। थानावार किए जाने वाले होलिका दहन में शहर कोतवाल के 66, सिधारी के 62, रानी की सराय के 23, कंधरापुर के 83, मुबारकपुर के 121, जहानागंज के 83, निजामाबाद के 47, गंभीरपुर के 27, देवगांव के 128, मेहनाजपुर के 71, बरदह के 30, मेंहनगर के 115, तरवां के 60, जीयनपुर के 151, महराजगंज के 82, बिलरियागंज के 48, अतरौलिया के 40, अहरौला के 61, कप्तानगंज के 78, फूलपुर के 134, पवई के 132, सरायमीर के 65 और दीदारगंज के 116 गांव शामिल हैं। जहां पर होलिका दहन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि पुलिस को बताएं
आजमगढ़। सकुशल होली का पर्व संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मुबारकपुर, तरवां, अहरौला और तहबरपुर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मौजूद अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी दशा में आप लोग कानून को अपने हाथ में न लें, बल्कि कोई घटना होने पर इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस त्यौहार में खलल डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी।

मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार रविवार को एसडीएम सदर प्रशांत कुमार और सीओ सदर मो. अकमल खां की अध्यक्षता में मुबारकपुर थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम सदर ने कहा कि सौहार्दपूर्वक पर्वों को मनाने से आपस में प्रेम व एकजुटता का संचार होता है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने कहा कि होली पर्व पर आपसी सौहार्द बनाये रखें। पर्व को मनाये जाने में यदि कोई वाद विवाद होता है तो कानून अपने हाथों में न लें बल्कि पुलिस को सूचित करें। शुक्रवार को लोग जहां रंग खेलेंगे। वहीं दूसरे समुदाय के लोग जुमे की नमाज अदा करेंगे। ऐसे में लोग स्वयं समझदारी दिखाते हुए शांति व्यवस्था कायम रखें। बैठक में लोगों ने त्यौहार के अवसर पर बिजली, पानी, सफाई आदि दुरुस्त रखने की मांग की। जिसे अधिकारियों ने पूरा कराने का भरोसा दिलाया। अंबारी संवाददाता के अनुसार सीओ बूढनपुर संतलाल यादव की अध्यक्षता में नगर पंचायत माहुल के रामलीला मैदान में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीओ ने कहा कि होली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक और सतरंगी त्यौहार है। जिसको मेल मिलाप और खुशियों के साथ मनाएं। इसीक्रम में तहबरपुर संवाददाता के अनुसार तहबरपुर थाने में एसओ मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि आप लोग सौहार्द के साथ त्यौहार मनाये होलिका दहन के दिन किसी को कोई समस्या हो तो तुरंत बताये। समस्या का समाधान होगा। होली पर शोर शराबा न करें। अराजक तत्वों पर कड़ी निगाह होगी और पकड़े जाने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। इसीक्रम में तरवां संवाददाता के अनुसार एसओ तरवां कृष्णमोहन सिंह की अध्यक्षता मेें शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के 32 गांव के प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। एसओ ने सभी से त्यौहार में शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed