फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सत्य और अहिंसा का मार्ग संपूर्ण विश्व में प्रासंगिक

सत्य और अहिंसा का मार्ग संपूर्ण विश्व में प्रासंगिक

Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सत्य और अहिंसा का मार्ग संपूर्ण विश्व में प्रासंगिक
आजमगढ़। भाजपा नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि बाबू की ओर से दिखाया गया सत्य और अहिंसा का मार्ग संपूर्ण विश्व में प्रासंगिक हैं। उन्हीं के रास्ते पर चलकर विश्व में शांति की स्थापना संभव है। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च करते हुए रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण ,कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। संचालन नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा ने किया। अशोक सोनकर, नरेन्द्र बहादुर सिंह, चंडिका नन्दन सिंह, गीता देवी, पंकज मोदनवाल, अजय भारती, अवनीश चतुर्वेदी, विवेक निषाद, शफकत रिजवी, राजेश महुवारी, आशीष दुबे, अमित सिंह, लक्ष्मी साहू, सुधीर गुप्ता, अरूण सिंह, संतोष, अभयदत्त गोंड मौजूद रहे।
विज्ञापन


सत्य-अहिंसा से कराया देश को आजाद
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान सभी कांग्रेसजनों उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा लड़ी गई आजादी की लड़ाई बेमिसाल थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देश इस पर शोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों को देश की एकता, अखंडता को कायम रखने के लिए संकल्प लेना होगा। पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी स्वतंत्रता संग्राम के युगदृष्टा थे। आज विश्व उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस मौके पर लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, मुन्नू यादव, बेलाल अहमद, बृजेश नंदन पांडेय, डा. सुधाकर राम, मालती मिश्रा, सविता राय, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यर्पण
आजमगढ़। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के तत्वावधान में मंगलवार को अंबेडकर पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क से जुलूस निकाला गया जो गांधी प्रतिमा तक गया। वहां समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

देवनाथ साहू ने कहा कि दुनियां के लिए महात्मा गांधी के सिद्धांत सत्य, अहिंसा ही विश्व को विनाश के संकट से उबार सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमारे आदर्श है। साहू समाज उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर विकास कर रहा है। इस मौके पर मनोज साहू, अच्छे लाल, रामनौमी, जगदीश, विनय, संतोष सहित साहू समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने किया और संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष रामआसरे साहू ने किया। अंत में जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र साहू की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed