फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सहकारी समिति सभापति का चुनाव

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सहकारी समिति सभापति का चुनाव

Tue, 30 Jan 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सहकारी समिति सभापति का चुनाव
आजमगढ़। सहकारी समिति सभापित पद का चुनाव मंगलवार को ब्लाक मुख्यालयों पर संपन्न कराया गया। सभापति के चुनाव को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। ज्यादातर सभापति पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कुछ ही सहकारी समिति के सभापति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करानी पड़ी। जिस पर मतदान, मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुहम्मदपुर में आठ साधन सहकारी समितियां है। जिसमें सात पर मंगलवार को सभापति का चुनाव हुआ। अबूसईपुर से लालचंद मौर्य, रानीपुर रजमों से रमाशंकर यादव, आंवक से सदानंद यादव, आरारा से सुजीत सिंह, गंभीरपुर से गीता राय, मंगरावा रायपुर से देवधारी यादव, परशुरामपुर से घनश्याम यादव चुने गए। कयामुद्दीनपट्टी साधन सहाकरी समिति के लिए एक भी आवेदन नहीं हुआ था। पल्हनी संवाददाता के अनुसार किसान सेवा सहकारी समिति हुसैनगंज के सभापति पद पर राहुल सिंह व उपसभापति पद पर लालबिहारी यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। अहरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में 12 सहकारी समितियां है। जिसमें खजुरी में उमाशंकर द्विवेदी, गजेंधरपट्टी से सूर्यनरायण मिश्र, कुशमहरा से रामनयन सिंह, हसनाडीह से रामनरायण राजभर, बहेरा से नरेंद्र सिंह, गनवारा से अरविंद सिंह, पारा मिश्रौली से विनोद राय, हासामतलबूबपुर से इंद्रकला राय, बेंदुई से सीतलू राम, बिलारी से बृजेश यादव, समसाबाद से बिनू यादव चुने गए। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार कुर्थुवा से सुनीता सिंह, किनासीपुर से रामकिशुन, नरवें से अरविंद सिंह, धंगवल से रामयश, लसड़ाकाल से प्यारी देवी, दुबरा शेखपुर से जितेंद्र राय, कस्बा से गिरीश चंद्र मिश्र, बनगांव से सीताराम यादव, फुलेश से रमेश कुमार, सिकरौरा से राजेश चौहान निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

तहबरपुर संवाददाता के अनुसार बीबीपुर से मिथिलेश राय सभापति चुनी गई। पल्हना संवाददाता के अनुसार जमुई चकभटौली से रामादेवी, जिगिनी से अजय सिंह, नरसिंहपुर से मनीष सिंह विजयी हुए। सरायमीर संवाददाता के अनुसार विकास खंड मिर्जापुर के तीन साधन सहकारी समितियों के सभापति पद का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। अबडीहा रूकुमुद्दीनपुर से इफ्तिखार आलम, पेडरा मोहिद्दीनपुर से रीता सिंह व फिरूद्दीनपुर से मुराती निर्विरोध सभापति चुने गए। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार पासीपुर से दया सिंह, कोयलसा से अवधेश प्रताप सिंह, कौडिय़ा से रामउजागिर तिवारी, भरौली टोडर से विंद्रेश पांडेय, डींगुरपुर से सुनील चौबे, लालपुर से हरिदेव सिंह, जफरामऊ से रामकेवल वर्मा, कर्महाडींगुरपुर से कैलाशी देवी सभापति चुनी गई। लाटघाट संवाददाता के अनुसार मोहम्मदपुर सभापति पद पर दो दावेदार थे। जिसमें मुस्तकीम मोहम्मद ने पांच मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अन्य 15 समितियों के सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। हरैया ब्लाक के सभी 17 समितियों के चेयरमैन निर्विरोध चुने गए। लालगंज संवाददाता के अनुसार कलीचाबाद से मुहम्मद आरिफ, मेहरो जगदीशपुर से प्रभुनाथ राय, मसीरपुर से ओमप्रकाश सिंह, चेवार कंजहित से प्रमोद सिंह सभापति निर्वाचित हुए। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्रीय सहकारी समिति निजामाबाद के सभापति पद पर ओमप्रकाश सोनी ने जीत दर्ज की। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार सहकारी समिति सभापति पद पर राजेंद्र नाथ पाठक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होरिल का हुआ निर्विरोध निर्वाचन
अतरौलिया। क्षेत्रीय सहकारी साधन समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को निर्विरोध हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर होरिल यादव और उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर सिंह और समिति सचिव अरुण कुमार यादव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed