फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   साधन सहकारी समिति से खाद लेने में हिचक रहे किसान

साधन सहकारी समिति से खाद लेने में हिचक रहे किसान

Wed, 15 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति से खाद लेने में हिचक रहे किसान
लाटघाट। हरैया ब्लाक के साधन सहकारी समिति चक लालचंद से किसान खाद लेने के लिए हिचक रहे हैं। किसानों का कहना है कि पुराना स्टॉक है। बोरी में खाद कम है। पैसा ज्यादा लिया जा रहा है। इससे बाजार से ब्लैक से खाद लेना ही उचित है। किसानों का आरोप है कि 50 किलो की बोरी में 45 से 46 किलो ही डीएपी खाद आ रही है। इसके लिए 1050 से 11 सौ रुपया देना पड़ता है। वहीं, गोदाम में बोरियां फटी पड़ी हैं। सीलन से बोरियों में चट्टा जम गया है। गांव के किसान रामसुंदर राज, रामदेव, उमाशंकर, रामबदन, अशोक कुमार, राम सकल, महेंद्र ने बताया कि खाद पुरानी होने से बाजार से लेना मजबूरी बनी हुई है। समिति पर कुल 632 सदस्य पंजीकृत हैं। वहीं, साधन सहकारी समिति चक लालचंद के सचिव प्रेम नारायण मिश्रा ने बताया कि समिति डिफाल्टर रही है। डीएपी प्रति बोरी 1050 और यूरिया 340 रुपया प्रति बोरी लिया जा रहा है। खाद में सीलन इसलिए पकड़ रहा है क्योंकि गोदाम जर्जर हो गया है। अब तक रबी के सीजन में केवल चार बोरी डीएपी और दो बोरी यूरिया की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed