{"_id":"59a1c6e44f1c1bf61e8b48a2","slug":"161503774436-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनी तालाब, पैदल भी चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनी तालाब, पैदल भी चलना मुश्किल
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। गोसाई की बाजार से पंदहा जाने वाला मार्ग पर लगभग 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालत यह है कि पैदल भी चलना दूभर हो गया है। लोगों ने कई बार अधिकारियों से सड़क मरम्मत कराने की मांग की। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में रोष है।
कस्बा गोसाई की बाजार से पंदहा जाने वाले मार्ग पर कस्बे से लगभग 200 मीटर पिच मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं बारिश के बाद मार्ग पर जलभराव हो गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गया है। हालत यह है कि लोग पैदल भी नही चल पा रहे हैं। क्षेत्र के छेदी चौरसिया, रमेश राय, दिनेश गुप्ता, लल्लन यादव, सुनील सिंह, पीयूष राय, नंदलाल ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन चार पहिया, दो पहिया एवं पैदल यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात में हालत बद से बदत्तर हो जाती है। कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कराकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।