फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 साल बाद चेकिंग, 90 फीसदी घरों में जलती मिली चोरी की बिजली

15 साल बाद चेकिंग, 90 फीसदी घरों में जलती मिली चोरी की बिजली

Thu, 17 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
15 साल बाद चेकिंग, 90 फीसदी घरों में जलती मिली चोरी की बिजली
आजमगढ़। नगर का तकिया मुहल्ला जो हर रात 11 बजे तक गुलजार रहता है। हर घर में लाइट जलती हुई मिलती है। लेेकिन जब गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने यहां पर लोगों की जांच की तो पाया तो लगभग 90 प्रतिशत लोग बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपभोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में विद्युत चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को 15 वर्ष बाद नगर के तकिया मुहल्ले में एसडीओ संदीप प्रजापति के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान टीम के होश उस समय उड़ गए जब पता चला कि बड़ी बिल्डिंगों में जो बल्ब, पंखे, एसी, कूलर आदि का उपयोग हो रहा है। वह बिना कनेक्शन के हो रहा है। यानि बिना बिजली बिल जमा किए ही इन लोगों द्वारा कटिया कनेक्शन के जरिए बिजली का उपभोग हो रहा है। जैसे ही टीम ने चेकिंग शुरू की वहां हड़कंप मच गया। लोग अपने कटिया कनेक्शन को हटाते हुए देखे गए। एसडीओ ने सभी को निर्देशित किया कि अगर दो दिन के अंदर कनेक्शन नहीं लिया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान गुलामी का पूरा में एक व्यक्ति को चोरी से विद्युत का उपयोग करते हुए पकड़ा गया और 28 हजार रुपये सम्मनशुल्क की वसूली की गई। बेलइसा में भी टीम ने एक व्यक्ति से एक लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूला। एसडीओ संदीप प्रजापति ने बताया कि तकिया मुहल्ले में लगभग 90 प्रतिशत लोग बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इनमें से बहुत से लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखा है। लेकिन जिन लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है उन्हें निर्देश दिया गया है कि यदि उन्होंने कनेक्शन नहीं लिया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed