फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

Wed, 16 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...
आजमगढ़। नटखट माखनचोर नंद किशोर के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। पुलिस लाइन, पीएसी छावनी सहित जगह भगवान कृष्ण के जन्म से संबंधित आकर्षक झांकी सजाई गई थी। पुलिस लाइन परिसर में सजाई गई झांकी को देखने के लिए दोपहर बाद से ही लोगों का आवागमन शुरू हो गया। शाम होते-होते पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर में श्रद्घालुओं की भ़ी उमड़ पड़ी। इस दौरान वहां मेले जैसा माहौल हो गया। लोगों की भीड़ को देखते हुए खिलौने, गुब्बारा आदि सामानों को बेचने वाले भी मौजूद रहे। झांकी देखने के बाद बच्चों ने इन दुकानों पर जमकर खरीदारी की। देर रात का पुलिस लाइन परिसर में ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके प्रशासनिक अधिकारियों ने भागीदारी की। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। वहीं नगर के बिहारी जी मंदिर में लगी झांकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। हर कोई नटखट नंद किशोर के दर्शन को आतुर दिखा। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नटखट नंदलाल का जन्म होते ही पूरा क्षेत्र घंटा घडियाल से गूंज उठा। इस दौरान बच्चों ने पटाखा फोड़ कर खुशियां मनाई। मंदिरो में देर रात तक सतरंगी छठा के बीच भजन कीर्तन चलता रहा। कृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसी क्रम में अचारी बाबा मदिर, शंकर जी तिराहा, परमहंस बाबा कुटी, विश्राम घाट गढ़वा, नागा बाबा मंदिर आदि मंदिरों में जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई। महिलाओं ने नटखट के जन्म पर सोहर गीत प्रस्तुत किया। फूलपुर संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में बिरहा मुकाबले का आयोजन किया। जिसमें रात भर लोग लोक गीतों के सागर में गोता लगाते रहे। कलाकारो नें कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों को प्रस्तुत किया जिसे सुन लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कोतवाल रामायण सिंह ने लोगो का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी देवश कुमार गुप्ता, तहसीलदार जयप्रकाश यादव, राजेश पांडेय, कैलाश नाथ, मनीष, मुहम्मद नोमान, मंचन, अरविंद, अशोक, संतोष आदि उपस्थित थे। पल्हना संवाददाता के अनुसार ग्राम सभा कटाई में शिवलोचन राम के आवास पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बासूपुर, कटाई, धरनीपुर, पवनीकला, बढ़ौना, जिगनी की टीमों ने हिस्सा लिया। पवनी कला की टीम विजयी हुई। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, कन्हैया प्रजापति, अनिल राम, राम प्रवेश आदि उपस्थित थे। लालगंज संवाददाता के अनुुसार क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। खनियरा, मसीरपुर, कस्बा लालगंज, रामपुर बढ़ौना आदि गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। थाना परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस बार की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। इस बार हुई सजावट को लोगों ने सराहा की ऐसी सजावट और कार्यक्रम थाना परिसर में पहली बार देखने को मिला है। लाटघाट संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक के महुला, सुरैना, सतना, मोहम्मदपुर, तरौका, चौको, बालीपुर आदि गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed