फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ौपाल लगा डीएम ने दी योजनाओं की जानकारी

ौपाल लगा डीएम ने दी योजनाओं की जानकारी

Wed, 02 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
ौपाल लगा डीएम ने दी योजनाओं की जानकारी
निजामाबाद। तहबरपुर ब्लाक के लोहिया गांव चकवारी गांव का बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने भ्रमण कर भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि गांव के वृद्धा, विधवा, विकलांग एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन फार्म भरवा दें। लेखपाल गांव में ही ऐसे व्यक्तियों का आय प्रमाण पत्र जारी कर दें। उन्होने कहा कि पूर्व में कराये गये बेसलाइन सर्वे के पात्र व्यक्तियों को शौचालय निर्माण के लिए 12000 दिए जाएंगें।
विज्ञापन

लोहिया गांव चकबारी गांव पहुंचे जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे शिविर में पहुंच जानकारी ली। इसके बाद डीएम प्राथमिक विद्यालय में लगे चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। राशन कार्ड के बारे में लोगों से जानकारी ली। एक घंटे तक चौपाल में जिलाधिकारी ने अधिकारियों और लेखपालों को समस्या के निस्तारण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि खुले में शौच न जाए। घर में शौचालय बनवाकर उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस आयोजित होता है, जिसमें बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण तथा जांच की जाती है, नवजात बच्चों का वजन किया जाता हैै। सभी ग्रामवासी इसका लाभ उठाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गांव में सभी सरकारी कर्मचारी, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, एएनएम, सफाईकर्मी एवं अन्य की एक निगरानी समिति गठित करें। जो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करेगी। गांव में ट्रिगरिंग समिति के सदस्यों को भी सक्रिय करें, जो लोगों को खुले में शौच करने से रोके। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव में चारों ओर से पानी घिर जाता है। नाला पर पानी आ जाने से आवागमन में परेशानी होती है। इस पर डीएम ने पाइप डलवाकर पानी को निकालने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया। सीडीओ अभिषेक सिंह, सीएमओ डा. एसके तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन

इनसेट............
डीएम के आगमन से पहले चमचमाया चकबारी
निजामाबाद। निजामबाद तहसील के तहबरपुर ब्लाक के चकबारी गांव में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण भ्रमण कर विकास कार्यों का सत्यापन करने गए। डीएम के आने से पहले ब्लाक के सभी सफाई कर्मचारियों को लगाकर गांव को चमकाया गया। वहीं बिजली व्यवस्था सुधारने में अधिकारी जुटे रहे। बुधवार को तहबरपुर ब्लाक के चकबारी गांव के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की चौपाल लगी। डीएम लगभग 12 बजे से प्राथमिक विद्यालय में लगने वाले चौपाल में पहुंचने वाले थे। उधर डीएम के आने की सूचना से अधिकारियों ने आनन-फानन में ब्लाक के सफाईकर्मियों को लगवाकर गांव में साफ-सफाई कराई। वहीं बिजली विभाग के लोग खंभों पर लगे तारों को दुरुस्त करने आदि कार्यो में जुटे रहे। गांव वालों का कहना था कि जो अधिकारी और कर्मचारी कभी भी गांव में नजर नहीं आते थे, आज जिलाधिकारी के आने पर सभी नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह हर माह कोई बड़ा अधिकारी और नेता आते रहे तो गांव की दशा सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैली में खुले में शौच से नुकसान के बारे में बताया
मेहनगर। खुले में शौच के लिए बुधवार को रैली निकाली गई। लोगों को खुले में शौच न करने का अनुरोध किया। साथ ही गोष्ठी में गांव के लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
ब्लाक प्रेरक आशुतोष सिंह ने कहा कि खुले शौच करने से हवा के साथ साथ जुते चप्पल से किटाणु घरों तक पहुंचते है। जिससे तरह-तरह की बीमारीयां होती हैं, यह बीमारियां जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसलिए खुले में शौच न करें। घर में शौचालय बनवाने के लिए केंद्र सरकार लोगों की सहायता कर रही है। ताकि गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया जा सके। इसके लिए प्रत्येक लोगों को जागरुक होना होगा। उन्होंने कहा कि गांव का चयन ओडीएफ योजना में किया गया है, उन्होंने ग्रामीणों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम निवास यादव, निर्मल राम, अशोक राम, मधुमति, शीला, राम नवल आदि मौजूद रहे।


खुले में शौच से होती है 80 प्रतिशत बीमारी
ठेकमा (ब्यूरो)। खंड विकास अधिकारी ठेकमा प्रेमचंद राम ने कहा कि जिस प्रकार से मानव बिना वस्त्र की रहते थे, बिना पकाया भोजन करते थे, वक्त बदलता गया सुधार होता गया। आज के समय में 80 प्रतिशत बीमारी खुले में शौच करने से हो रही है। इसके रोकथाम के लिए भारत सरकार ने स्वच्छ भारत का बीड़ा उठाया है, इसमें सभी के सहयोग से गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खुले में शौच रोकना है घर-घर में शौचालय बनवाना है इसके लिए सभी लोग लाज शर्म छोड़ कर के शौचालय बनवाने में योगदान करें।

उन्होंने उक्त बातें बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बुधवार को ठेकमा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि घर में शौचालय बनवाने से आप परिवार के सदस्यों को बीमारी से बचाया जा सकता है। आजीविका मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर गुलाबचंद सरोज ने बताया कि सरकार की मंशा है कि सभी घर शौचालय युक्त हो जाएं, जिससे घर की घर की बहू बेटी-बूढ़ों को बाहर न जाना पड़े। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से कई फिल्में दिखाई गई। अवधेश सिंह ने स्वच्छ भारत पर प्रशिक्षण दिया और शौचालय की उपयोगिता के बारे में कहानी के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार सिंह, नंद लाल यादव, एडीओ पंचायत अखिलेश राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed