{"_id":"597cc7c04f1c1bc77b8b4603","slug":"161501349824-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस जांच के निर्देश
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में संचालित वाहनों के फिटनेस की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसे चलाने वाले ड्राइवर का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी वाहन एआरटीओ कार्यालय ले जाकर 15 दिन में फिटनेस की जांच कराएंगे। उन्होंने उक्त बातें शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्कूलों द्वारा संचालित वाहन की फिटनेस के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने मानक निर्धारित किए हैं उसका पालन होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर सिग्नल सिस्टम लगाने का इस्टीमेट तैयार करें। यहां जेब्रा लाइन भी बनाई जाएगी। शहर के यातायात को सुचारू बनाने के लिए परिवहन एवं ट्रैफिक पुलिस संयुक्त कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि कठवा पुल का निर्माण अगस्त में पूरा करें। उन्होंने कहा कि बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर चौराहा अधिक दुर्घटनाएं होने की वजह से ब्लैक स्पाट के रूप में चिह्नित है ।
यहां रैंबिल स्ट्रिप पीडब्लूडी विभाग बनवाएगा। पूर्व से ही जिले में 20 ब्लैक स्पाट चिह्नित है जहां दुर्घटना न होने के प्रबंध विभाग द्वारा किया गया है। इस दौरान दुर्घटना में घायलों के लिए चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में सीएमओ डा. एसके तिवारी ने जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद ने शहर के विभिन्न क्षेत्र में टैंपों, टैक्सी, बस स्टैंड स्थापित करने की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए एआरटीओ ने कार्य योजना प्रस्तुत किया।