{"_id":"596515434f1c1b55378b4683","slug":"161499796803-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगड़ी में नहीं बन सका अधिशासी अभियंता कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगड़ी में नहीं बन सका अधिशासी अभियंता कार्यालय
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को जिला मुख्यालय के चक्कर से बचाने के लिए पूर्व सरकार ने सगड़ी में अधिशासी अभियंता कार्यालय खोलने का आदेेश दिया था। एक वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक सरकार के आदेश का पालन नहीं हो सका और क्षेत्र के लोगों को जिले का चक्कर काटना पड़ रहा है।
जनपद की सबसे बड़ी तहसील सगड़ी में 973 गांव आते हैं। हजारों की संख्या में विद्युत उपभोक्ता हैं जो नलकूप, घरेलू बत्ती कनेक्शन, उद्योग आदि का कनेक्शन लिए हैं। छोटी से छोटी समस्या के लिए उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। जिसे देखते हुए पूर्व की सपा सरकार ने जुलाई 2016 में सगड़ी में अधिशासी अभियंता कार्यालय स्थापित करने का आदेश दिया। लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक कार्यालय की स्थापना का कार्य शुुरू नहीं हो सका है। जिससे आम उपभोक्ताओं को जिले का चक्कर काटने में तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि एक वर्ष बीतने के बाद भी सगड़ी के नाम से स्थापित अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय अब भी रैदोपुर में चलाया जा रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एएच खान ने कहा कि आदेश तो मिला है लेकिन अब तक सगड़ी में कार्यालय नहीं खोला जा सका। जल्द ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन