फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लखनऊ ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 24 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
आजमगढ़। जनपद से पैसा दिलाने के नाम पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में कार सवार दो युवकों की ओर से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने पर रविवार को हड़कंप मच गया। दोनों युवक युवती को लखनऊ में छोड़कर भाग निकले। हजरतगंज पुलिस मामले की जानकारी होने पर युवती को लेकर आजमगढ़ पहुंची। शहर कोतवाली पुलिस देर रात मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के दो युवक इसी थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती को रुपया दिलाने के लिए लखनऊ करा से ले गए थे। रुपया किस मद का था इस बारे में युवती कोई जानकारी नहीं दे रही है। आरोप है कि रास्ते में दोनों युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लखनऊ के गोमती नगर में एक मकान में दुष्कर्म किया। इसके बाद छोड़कर चले गए। युवती किसी तरीके से हजरतगंज पुलिस के पास पहुंची। पुलिस वहां मुकदमा दर्ज करने के बजाय रविवार शाम को लेकर उसे शहर कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस को सौंप चली गई। युवती की ओर से पहले बताया गया सिधारी थाने का पता गलत निकला। बाद में उसने दूसरा पता बताया। कोतवाल ने बताया युवती की ओर से गलत जानकारी दी जा रही है। रुपये कैसे थे ये भी नहीं बता रही है। फिलहाल मामले में आरोपी कंधरापुर थाना क्षेत्र निवासी अजय राय और पंकज पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed