फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शहीदी दिवस पर सबद कीर्तन में शामिल हुई संगते

शहीदी दिवस पर सबद कीर्तन में शामिल हुई संगते

Fri, 07 Jun 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर सबद कीर्तन में शामिल हुई संगते
निजामाबाद। सिखों के गुरु अर्जन देव जी महाराज का 412 वां शहीदी दिवस शुक्रवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब पर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में सिख संगतों ने पहुंच कर शबद कीर्तन व अरदास में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शहीदी दिवस कार्यक्रम की शुरूआत सुबह सुखमणि साहब के पास के साथ हुई इसके पश्चात आनंद साहिब का पाठ हुआ। काफी संख्या में सिख संगतों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और अरदास में शामिल हुए। इसके पश्चात संगतों में कड़ाहा प्रसाद का वितरण किया गया। लंगर हॉल में दिन भर घुघुरी शरबत का प्रसाद दिन भर वितरित होता रहा। सेवादार जगदीश सिंह ने कहा कि गुरु अर्जन देव ने तमाम यातनाएं सहने के बाद भी समस्त मानव जाति को शांति का संदेश दिये। उनके द्वारा रचित वाणी सुखमणि साहब उनकी अमर वाणी है, जिसे करोड़ों प्राणी दिन चढ़ते ही सुखमनी साहिब का पाठ कर शांति प्राप्त करते है। सुखमनी साहिब मन को सुख देने वाली वाणी है। इसे नियमित पढ़ने वाला कभी कष्ट नहीं झेलता। सेवादार ने कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए आये संगतों व नगर के लोगों के साथ ही समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए गुरू महाराज के सामने अरदास कर विनती की। मुख्य ग्रंथी सतनाम सिंह ने सभी आगत संगतों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed