फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अगर सड़क पर खड़ा किया गोवंश तो लगेगा जुर्माना

अगर सड़क पर खड़ा किया गोवंश तो लगेगा जुर्माना

Fri, 07 Jun 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
अगर सड़क पर खड़ा किया गोवंश तो लगेगा जुर्माना
आजमगढ़। मंडलायुुक्त जगतराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जिसमें मंडलायुक्त गोवंश और साफ-सफाई को लेकर गंभीर रहे। उन्होंने गोवंश पालकों को गोवंश को सड़क पर छोड़ने पर जुर्माना लगाने और नगर निकायों को एक माह का विशेष साफ-सफाई चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि अपने संबंधित विभाग कार्य को युद्ध स्तर पर करें। यदि इसमें कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कार्य में लापरवाही या शिथिलता बरतता है तो अपने स्तर से उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वो अपने कार्यालय में समय से उपस्थित हों। कार्यालय में बैठें और कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई के लिए एक माह का विशेष अभियान अपने-अपने क्षेत्रों चलाएं। सफाईकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में दोनों मीटिंग कार्य करें। जिनके क्षेत्र में सफाई न मिले, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। पॉलिथीन हटाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। जो नगर निकाय अभी तक ओडीएफ घोषित नहीं हुए हैं, उन्हें 30 जून तक ओडीएफ घोषित कराते हुए क्यूसीआई से प्रमाण पत्र लें।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक पशुपालन को निर्देशित किया कि मंडल में बने हुए अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की मानीटरिंग करें और प्रत्येक अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पर एक डाक्टर नियुक्त करें और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। नगर निकायों के ईओ प्रतिदिन निराश्रित पशुओं को विशेष अभियान चलाकर पकड़े और गौशालाओं में निराश्रित पशुओं के खाने के लिए भूसा, पानी और शेड की व्यवस्था करें। जो गोवंश पालक अपने जानवरों को सड़क के बीच में खड़ा कर रहे हैं, उसे पकड़कर गोवंश पालक पर जुर्माना लगाया जाए और जानवरों को शहर से बाहर किया जाए। तीनों जनपदों के सीडीओ अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के संचालन में मुख्य भूमिका निभाएं। उप निदेशक पंचायत को निर्देशित किया कि शौचालय निर्माण की सघन मानीटरिंग करें और बने हुए शौचालयों की जियो टैगिंग कराएं। जिला पूर्ति अधिकारी राशन कार्ड के वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिन अस्पतालों का इंपैनलमेंट लंबित हैए उसे जल्द से जल्द करें। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को सड़कों को बरसात से पूर्व गड्ढ़ामुक्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम आजमगढ़ शिवाकांत द्विवेदी, डीएम मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, डीएम बलिया भवानी सिंह खंगारौत, एसपी आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह, एसपी मऊ और बलिया, सीडीओ आजमगढ़ डीएस उपाध्याय, सीडीओ मऊ, सीडीओ बलिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed