फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गन्ना सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटा

गन्ना सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटा

Fri, 07 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
गन्ना सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटा
सठियांव। द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के मिल गेट जमुडी, सेंटर मदनापार का गन्ना उपायुक्त ने निरीक्षण किया। उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने औचक निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर गन्ना सुपरवाइजर को फटकार लगाई और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। हर हाल में कार्य को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए चेतावनी दी। देवरिया परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त ने जमुड़ी और मदनापार का निरीक्षण किया। पता चला कि किसान का घोषणा पत्र भरवाकर जमा नहीं कराया गया है। इसे घोर लापरवाही बताते हुए संबंधित सुपरवाइजर सतेन्द्र मिश्रा और वंश प्रकाश यादव को फटकार लगाई। साथ-साथ उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। उन्होंने किसानों को आगाह किया कि वे अपना घोषणा पत्र सुनिश्चित रूप से भरकर जमा कर दें। अन्यथा किसानों का सट्टा बन्द कर दिया जाएगा। सर्वे कार्य के धीमी गति से होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 30 जून तक हर हाल में सर्वे का काम पूरा कर लेने को कहा। इस दौरान किसान घोषणा पत्र, खसरा, खतौनी भी जमा कर दें। आगे कहा कि खेतों में दवा का छिड़काव करने के लिए कोराजन चीनी मिल से खरीद लें। निरीक्षण के दौरान जीएम बीके अबरोल, मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान, उप प्रबंधक ईडीपी नरेन्द्र कुमार, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed