फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ईओ सरायमीर और लिपिक पर वेतन पर लगाई रोक

ईओ सरायमीर और लिपिक पर वेतन पर लगाई रोक

Tue, 04 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ईओ सरायमीर और लिपिक पर वेतन पर लगाई रोक
आजमगढ़। गोवंश सरक्षण और आश्रय स्थल निर्माण में लापरवाही से मवेशियों की बदहाली की शिकायतें सामने आने पर अब अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई का डंडा चलने लगा है। सोमवार को डीएम ने गोवंश आश्रय स्थल योजना के तहत कोई कार्रवाई न करने पर ईओ सरायमीर और लिपिक के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। इस बारे में सीटीओ के साथ ही बैंक शाखा प्रबंधक को भी निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सरायमीर की ओर से अभी गोवंश संरक्षण को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके अलावा न ही कान्हा योजना के तहत डीपीआर तैयार की गई, न ही अस्थाई आश्रय स्थल की तरफ कोई ध्यान दिया गया। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने ईओ और लिपिक के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही निर्देश दिया है कि जब तक गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना और संचालन के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तब तक वेतन का भुगतान न किया जाए।
विज्ञापन

धनराशि स्वीकृत, ईओ को पता नहीं कहां बनेगी की गोशाला
शासन की ओर से कान्हा गोशाला योजना के तहत माहुल नगर पंचायत में 159.37 लाख की डीपीआर के चुनाव से पहले स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद शासन की ओर से 2.35 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए। समीक्षा के दौरान जब उनसे पूछा गया तो ईओ ये नहीं बता पाए की नगर पंचायत में गोशाला कहां बननी हैं। प्रकरण में डीएम ने उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीयनपुर, अजमतगढ़ और बिलरियागंज ईओ से मांगी डीपीआर
समीक्षा के दौरान ईओ जीयनपुर ने बताया कि निरीक्षण गृह के पीछे बंजर खाते की भूमि हैं। इस जिलाधिकारी ने उनसे कान्हा गोशाला योजना के तहत उनसे डीपीआर तलब की। वहीं, ईओ बिलरियागंज और महाराजगंज ने बताया कि जलकल कैंपस में 15 गोवंश रखने की व्यवस्था है। इस पर उन्हें अस्थाई रूप से प्रबंध करने और कान्हा योजना के तहत डीपीआर उपलब्ध कराने को कहा गया। ईओ अजमतगढ़ से भी डीपीआर मांगी गई। ईओ और एसडीएम फूलपुर को सदरपुर बरौली स्थिति जमीन पर कान्हा योजना के तहत डीपीआर मांगी गई। ईओ अतरौलिया औक मेंहनगर को भी एसडीएम की मदद से जमीन तलाशने और डीपीआर देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शासन को पत्र लिखकर निजामाबाद नगर पंचायत की ओर से कान्हा योजना के तहत भेजी गई डीपीआर को स्वीकृति देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed