फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वाट्सएप ग्रुप चलाने वाले एडमिन रहें सावधान

वाट्सएप ग्रुप चलाने वाले एडमिन रहें सावधान

Wed, 20 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
वाट्सएप ग्रुप चलाने वाले एडमिन रहें सावधान
आजमगढ़। अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और आप किसी व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। एक छोटी सी गलती आपको कभी भी सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है। लोकसभा चुनाव 2014 में सोशल मीडिया की ताकत को सभी ने माना। जहां सभी परंपरागत प्रचार के साधनों पर जोर दिया, वहीं भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिये पूरे देश में सबको इसकी ताकत का एहसास कराया। इसके बाद हर राजनीतिक दल इसकी ओर आकर्षित हुआ। हर पार्टी ने अलग से सोशल मीडिया सेल का गठन कर दिया। अब इनके द्वारा पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है। वहीं सोशल मीडिया पर बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने ग्रुप बनाकर समाचार आदि का प्रकाशन करना शुरू कर दिया है। वैसे अगर देखा जाए तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया को मनोरंजन का साधन बनाया है तो कुछ लोगों ने इसे अपने फायदे के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार में बढ़ते सोशल मीडिया के दखल को देखते हुए चुनाव आयोग भी सक्रिय हो गया है। चुनाव आयोग की ओर से इस पर लगाम लगाने के लिए कई उपाय किए हैं। साथ ही आयोग सोशल मीडिया पर भ्रामक, अफवाह या फिर किसी को फायदा पहुंचाने वाली खबरों के प्रकाशन पर लगाम लगाने के लिए सजा का प्रावधान किया है। अगर किसी ग्रुप में इस तरह की खबरें प्रकाशित होती है उसके एडमिन के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए ग्रुप एडमिन को सावधान रहने की जरूरत है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि ग्रुप एडमिन इस बात का ध्यान रखें कि उनके ग्रुप में इस तरह का कोई मैसेज प्रकाशित न हो जिससे किसी छवि धूमिल हो या चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed