फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   94.50 फीसदी धान की हुई खरीद

94.50 फीसदी धान की हुई खरीद

Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
94.50 फीसदी धान की हुई खरीद
आजमगढ़। धान खरीद 2018-19 संपन्न हो चुकी है। 28 फरवरी तक जनपद में कुल 58307.10 एमटी धान की खरीद की गई है। ये लक्ष्य के लापेक्ष 94.50 फीसदी है। पिछले वर्ष से तुलना करें तो इस बार धान खरीद में जनपद पीछे रह गया है। गत वर्ष 58749 एमटी धान की खरीद की गई थी। हालांकि के उक्त वर्ष में लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 60 फीसदी था। वित्तीय वर्ष 2018-19 में झान खरीद के लिए जनपद को 63900 एमटी का लक्ष्य दिया गया था। धान खरीद के लिए जनपद में कुल 84 केंद्र बनाए गए थे। 28 फरवरी को धान खरीद की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। विभिन्न एजेंसियों की ओर से कुल 58307.10 एमटी धान की खरीद की गई है। ये लक्ष्य के सापेक्ष 94.50 फीसदी है। गत व,ऌ् जनपद में 58749 एमटी धान की खरीद की गई थी। इस बार धान खरीद में जनपद पिछली बार की अपेक्षा पीछे रह गया है। एंजेसीवार बात करें तो पीसीएफ ने लक्ष्य के सापेक्ष 130 फीसदी धान की खरीद की है। वहीं 30 फीसदी खरीद के साथ यूपी एग्रो सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं। खाद्य विभाग ने 94.88 फीसदी, कर्मचारी कल्याण निगम ने 72 फीसदी, भारतीय खाद्य निगम ने 115 फीसदी धान की खरीद की है। 55389.63 एमटी धान मिलने को भेजा जा चुका है। अभी 2806.04 एमटी धान केंद्रों पर पड़ा है। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि मऊ में लक्ष्य 71000 एमटी के सापेक्ष 78.73 फीसदी 55897.74 एमटी धान की खरीद हुई है। बलिया में लक्ष्य 172200 एमटी 0के 103.69 फीसदी 178561.11 एमटी धान की खरीद हुई है। धान खरीद में बलिया मंडल में अव्वल रहा है। मंडल में लक्ष्य 305500 एमटी के सापेक्ष 95.80 फीसदी 292654.52 एमटी धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed