फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नौ मार्च से गांव भाजपा की कमियां बताएंगे सपाई

नौ मार्च से गांव भाजपा की कमियां बताएंगे सपाई

Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
नौ मार्च से गांव भाजपा की कमियां बताएंगे सपाई
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और संचालन महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चत करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जी-जान से जुट जाएं। भाजपा जुमले गढ़ने, झूठ बोलने व मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने में माहिर है। दुर्भाग्य है कि किसान के बेटे सीमाओं पर शहीद हो रहे हैं और प्रधानमंत्री ुन: सत्ता में आने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। उन्होंने का कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नौ मार्च से गांव-गांव जनसंपर्क कर असलियत बताएं। एक सप्ताह तक प्रत्येक सेक्टर के पदाधिकारीगण बूथ प्रभारियों को लेकर जाएं। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने पर उतारू है। मंहगाई बढ़ी है। बिजली, डीजल और कृषि यन्त्रों व दवाओं के दाम चार गुना वृद्धि हुई है। किसान, मजदूर, बेरोजगार परेशान है। जनता सरकार बदलने पर आमादा है। संविधान की मूल भावना को दरकिनार कर नफरत व घृणा पैदाकर समाज बॉटने की राजनीति हो रही है चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। बैठक में विधायक डा.संग्राम यादव, एमएलसी राकेश कुमार यादव ने विधायक कल्पनाथ पासवान के साथ घटित घटना में लीपापोती करने पर रोष व्यक्त किया।आन्दोलन की चेतावनी भी दी। पुलवामा व अन्य घटनाओं में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व विधायक बेचई सरोज, कमला प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, जयराम पटेल, बर्मन यादव, दामोदर प्रजापति, डा.हरिराम सिंह यादव, रामदरश यादव, शोभनाथ यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, हंसराज यादव, लालमनि राजभर, बबिता चैहान, आशा यादव, द्रौपदी पाण्डेय, हंसराज चैहान, संतलाल विश्वकर्मा, हंसराज चैहान, रामू राजभर, सूरज राजभर, राजेश यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed